फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ACC cement became cheaper by Rs 10 to 20 and saria rebar by Rs 200 per quintal in Himachal

Himachal Pradesh: हिमाचल में एसीसी सीमेंट 10 से 20; सरिया 200 रुपये सस्ता, ईंट के दाम बढ़े

Thu, 06 Jul 2023 11:02 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी(बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी(बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 06 Jul 2023 11:02 AM IST
सार

 बाजार में मौजूद अन्य सीमेंट कंपनियों से प्रतिस्पर्धा सीमेंट के दाम कम होने का कारण बताया जा रहा है।इसके अलावा सरिया भी प्रति क्विंटल 200 रुपये सस्ता हुआ है। 

विज्ञापन
ACC cement became cheaper by Rs 10 to 20 and saria rebar by Rs 200 per quintal in Himachal
सीमेंट व सरिया हुआ सस्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसीसी सीमेंट कंपनी ने हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में सीमेंट के दाम 10 से 20 रुपये प्रति बैग कम कर दिए हैं। बाजार में मौजूद अन्य सीमेंट कंपनियों से प्रतिस्पर्धा सीमेंट के दाम कम होने का कारण बताया जा रहा है। इसके अलावा सरिया भी प्रति क्विंटल 200 रुपये सस्ता हुआ है। सीमेंट और सरिया सस्ता होने से जहां लोगों को राहत मिली है, वहीं बरसात शुरू होते ही ईंटों के दाम बढ़ने से भवन निर्माण करने वाले लोगों की चिंता भी बढ़ गई है। दो हजार ईंटों पर दो हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है। जो छह हजार ईंटों का ट्रक पहले 52 हजार रुपये में मिलता था, वह अब 55 हजार रुपये में मिलने लगा है।

विज्ञापन


बरसात के मौसम में नई ईंटें नहीं बनती हैंए जबकि पुरानी बनी ईंटों का नुकसान बारिश में ज्यादा होता है। इस कारण दाम बढ़े हैं। डीलरों के मानें तो एसीसी सीमेंट कंपनी की ओर से कुछ क्लस्टरों पर दाम कम किए गए हैं। बिलासपुर जिले के दधोल के डीलर पवन बरूर ने कहा कि पिछले हफ्ते एसीसी सीमेंट सस्ता हुआ है। पहले एक बैग का दाम 440 से 450 रुपये था जो अब 420 से 430 रुपये तक हो गया है। वहीं एसीसी गोल्ड का दाम एक हफ्ता पहले 490 रुपये था, वह अब 470 से 480 रुपये हो गया है। अल्ट्राटेक सीमेंट का दाम प्रति बैग 430 रुपये है।
विज्ञापन


वहीं, एक हफ्ता पहले सरिये के दाम 6,400 रुपये प्रति क्विंटल थे, वह अब 6,200 रुपये प्रति क्विंटल हो गए हैं। घुमारवीं के कलरी में सीमेंट सरिये का कारोबार करने वाले मनोज ने बताया कि बरसात के चलते अभी सीमेंट की मांग कम है, लेकिन दाम अगर कम रहे तो मौसम खुलने के बाद व्यापार में तेजी आने आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed