फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   AC and Volvo buses in Himchal pradesh

बंद होंगी घाटे में दौड़ रही वोल्वो और एसी बसें, मरम्मत पर भारी खर्च

Fri, 19 Oct 2018 01:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 19 Oct 2018 01:07 PM IST
विज्ञापन
AC and Volvo buses in Himchal pradesh

हिमाचल में घाटे में चल रही वोल्वो और एसी बसें नहीं चलेंगी। बसों की मरम्मत पर खर्च अधिक हो रहा है और इनसे आय बहुत कम हो रही है। ऐसे में सरकार ने यह फैसला ले लिया है। परिवहन मंत्री ने साफ कर दिया है कि जो बसें घाटे में चल रही हैं, उन्हें नहीं चलाया जाएगा।

विज्ञापन


इधर, इस फैसले पर संयुक्त समन्वय समिति ने खुशी जाहिर की है। प्रदेश में इस समय 91 वोल्वो बसें दौड़ रही हैं। इनमें से 41 बसें वेटविजिंग वाली हैं। पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान इन बसों को वेटलिजिंग पर लिया गया था। बताया जा रहा है कि चार एसी डीलक्स बसों को हटाने के लिए परिवहन मंत्री ने रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


संयुक्त समन्वय समिति के सचिव राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि घाटे पर चल रही कई बसों का खर्चा प्रति किलोमीटर 42 रुपये के आसपास बैठ रहा है। जबकि कमाई 20 से 30 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से आ रही है। इससे परिवहन निगम को लाखों रुपये की चूना लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल में एसी डीलक्स बसों को भी वेटलिजिंग पर लिया गया है। इधर, एचआरटीसी सर्व कर्मचारी संगठन के महासचिव खमेंद्र गुप्ता ने बताया कि एचआरटीसी के लिए परिवहन मंत्री का यह बड़ा फैसला होगा। इससे परिवहन निगम की वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा। उन्होंने परिवहन मंत्री से इन रूटों पर निगम की बसें चलाए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed