फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   abvp statement over admission in nauni university

नौणी में कम अंक वाले को दे दिया एमएससी में प्रवेश

Sat, 21 Jul 2018 07:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 21 Jul 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
abvp statement over admission in nauni university

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रांत इकाई ने नौणी विश्वविद्यालय में एमएससी एग्रीकल्चर (एंटोमोलॉजी) की प्रवेश प्रक्रिया में गोलमाल कर चहेतों को सीट आवंटित करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


प्रांत मंत्री हेमा ठाकुर ने कहा कि पालमपुर कृषि विवि की एक छात्रा ने एमएससी एग्रीकल्चर में प्रवेश लेने के लिए 17 जुलाई की काउंसलिंग में भाग लिया था। इनके 80.85 फीसदी अंक होने के बावजूद विवि ने 80.80 प्रतिशत वाले अभ्यर्थी को प्रवेश दे दिया।

विज्ञापन

 

सेल्फ फाइनेंसिंग सीट के लिए भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया

abvp statement over admission in nauni university

हेमा ने बताया कि सेल्फ  फाइनेंसिंग सीट के लिए भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया गया। सेल्फ फाइनेंसिंग की इस सीट के लिए भी 78.20 प्रतिशत अंक वाले अभ्यर्थियाें को प्रवेश दिया गया। 

उन्होंने सरकार से मांग की है कि प्रवेश प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों के बाद अब इसकी जांच करवाई जाए। इसके लिए जो भी जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रबंधन इस तरह के मामलों को गंभीरता से नहीं ले रहा।

पूर्व में भी विवि ने भारी-भरकम फीस बढ़ाकर गरीब छात्रों पर आर्थिक बोझ डाला गया है। उन्होंने विवि प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि प्रवेश मामले की जांच नहीं की और बढ़ाई फीस वापस न ली तो एबीवीपी आंदोलन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed