{"_id":"66f7ff62829d2d3d0c06fcf0","slug":"abvp-protest-over-students-death-scuffle-with-police-shimla-news-c-19-sml1001-416749-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: छात्र की मौत पर एबीवीपी का प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: छात्र की मौत पर एबीवीपी का प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईसी बैठक स्थल के बाहर की नारेबाजी, कुलपति और प्रति कुलपति का किया घेराव
छात्र की मौत के लिए विवि को ठहराया जिम्मेदार
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के छात्रावास में छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर एबीवीपी ने शनिवार को ईसी की बैठक स्थल के बाहर प्रदर्शन किया।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बैठक में शामिल होने आए कुलपति प्रो. एसपी बंसल और प्रति कुलपति प्रो. राजिंद्र वर्मा को घेरा। इस दौरान क्यूआरटी, पुलिस, सुरक्षा कर्मियों और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की हुई। एबीवीपी के इकाई अध्यक्ष हन्नी, सचिव आशीष और उपाध्यक्ष अक्षय ने इस घटना के लिए विवि प्रशासन की छात्र सुरक्षा को लेकर बरती लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। छात्र नेताओं ने कहा कि विवि के एक छात्र की मौत हुई है, अधिकारी न तो मौके पर गए और न ही छात्र के अभिभावकों से मिले। अधिकारियों ने ईसी की बैठक में जाने को प्राथमिकता दी।
उन्होंने कहा कि एबीवीपी लगातार विवि के छात्रावासों की सुरक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए हर फ्लोर पर सीसीटीवी कैमरा लगाने, बालकनी में जालियां और ग्रिल लगाने, छात्रावासों में बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक लगाने की मांगें उठाती रही है। विवि प्रशासन ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। इस कारण आज हमारा एक छात्र हादसे का शिकार होकर जान गवां बैठा। उन्होंने कहा कि तीन दिन में इन मांगों पर कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन उग्र किया जाएगा। इस हंगामे के बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने ईसी सदस्य एवं शहरी विधायक हरीश जनारथा और अन्य सदस्यों को मांग पत्र सौंपे। सुबह दस बजे से लेकर बारह बजे के बाद तक यह प्रदर्शन चला।
विज्ञापन
गांधी पीठ स्थापित करे विवि : एनएसयूआई
शिमला। एनएसयूआई ने भी प्रदेश विश्वविद्यालय के छात्रों की मांगों को लेकर शनिवार को विवि ईसी की बैठक स्थल के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदेश महासचिव यासीन बट्ट की अगुवाई में जुटे कार्यकर्ताओं ने इस दौरान परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा लगाने और गांधी पीठ की स्थापना करने की मांग की। इसके अलावा विवि पुस्तकालय को 24 घंटे खुले रखने, ओबीसी आरक्षण को लागू करने का आग्रह किया। एनएसयूआई ने लॉ प्रथम सेमेस्टर के छात्र की मौत पर शोक व्यक्त किया।