फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   abvp national joint mantri k n raghunandan at kangra

शिक्षा के साथ नए आयामों पर काम करेगी एबीवीपीः केएन रघुनंदन

Tue, 26 Dec 2017 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा Updated Tue, 26 Dec 2017 09:54 AM IST
विज्ञापन
abvp national joint mantri k n raghunandan at kangra

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिक्षा के साथ नए आयामों पर काम करेगी। कांगड़ा के गुप्तगंगा में संपन्न हुए एबीवीपी की हिमाचल इकाई के 38वें प्रदेश अधिवेशन में इसका प्रस्ताव पारित किया गया। 

विज्ञापन


इसमें एबीवीपी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री केएन रघुनंदन ने कहा कि एबीवीपी में नए विचारों को रोका नहीं जाता। यहां जो भी नए प्रयोग छात्र करना चाहते हैं उसके लिए छात्र व कार्यकर्ता स्वतंत्र हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि परिषद निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रही है। अधिवेशन में प्रदेश के वर्तमान परिदृश्य और प्रदेश के वर्तमान शैक्षिक परिदृश्य को लेकर भी प्रस्ताव पारित किया गया। परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नितिन व्यास ने प्रस्ताव को पारित करवाने की कार्यवाही करवाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रस्तावों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों आशीष सिक्टा व नवनीत कौशल ने प्रस्तुत किया। प्रस्तावों में शिक्षा क्षेत्र व प्रदेश में कानून व्यवस्था को प्रमुखता से उठाया गया है। प्रस्तावों में एबीवीपी के तमाम कार्यकर्ताओं ने आगामी समय में इन मुद्दों पर आंदोलन करने की बात कही। 

वहीं, एबीवीपी के प्रदेश संगठन मंत्री कौल नेगी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एबीवीपी प्रदेश का सबसे अग्रणी छात्र संगठन है और रूसा व सेमेस्टर सिस्टम की समाप्ति तक छात्रों के साथ एबीवीपी अपने आंदोलन को लड़ेगी।

प्रतिनिधिमंडल प्रदेश की नई सरकार से मिलेगा

abvp national joint mantri k n raghunandan at kangra

उन्होंने कहा कि जल्द ही एबीवीपी का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश की नई सरकार से मिलेगा। इसमें छात्र संघ चुनाव बहाल करने, फीस बढ़ोतरी वापस लेने, रूसा प्रणाली बंद करने के अलावा सूबे में शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने की मांग रखी जाएगी। 

इसके अलावा सरकारी शिक्षण संस्थानों में मूलभूत सुविधाएं मुहैया करने की मांग उठाई जाएगा। अधिवेशन में कांगड़ा जिला के पूर्व कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया। 

इसके अलावा एबीवीपी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री नवीन शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय शर्मा, प्रदीप शर्मा विशेष रूप से मौजूद है। अंत में वर्ष 2018 की नई कार्यकारिणी भी घोषित की गई। नई कार्यकारिणी में प्रदेश अध्यक्ष डॉ नितिन व्यास व प्रदेश मंत्री हेमा ठाकुर को चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed