फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Abhishek Rana removed from the charge of yuva congress general secretary

लोस टिकट के दावेदार अभिषेक की युकां महासचिव पद से छुट्टी

Fri, 25 Jan 2019 05:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 25 Jan 2019 05:46 PM IST
विज्ञापन
Abhishek Rana removed from the charge of yuva congress general secretary

हमीरपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस टिकट के दावेदार अभिषेक राणा की युवा कांग्रेस महासचिव पद से छुट्टी हो गई है। अभिषेक राणा विस चुनाव में भाजपा दिग्गज प्रो. प्रेम कुमार धूमल को हराने वाले राजेंद्र राणा के पुत्र हैं। हाईकमान ने हवाला दिया है कि अभिषेक राणा पार्टी के कार्यक्रमों से दूरी बना रहे थे।

विज्ञापन


इनके अलावा पार्टी के अन्य महासचिव आदित्य शरण गौरू की भी पद से छुट्टी कर दी गई है। पार्टी ने इन दोनों से जवाब मांगा था। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

कुछ समय पहले पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने एक जनसभा के दौरान राजेंद्र राणा के बेटे अभिषेक राणा को कांग्रेस टिकट देने की पैरवी की थी, लेकिन पार्टी ने अभिषेक को महासचिव पद से हटा दिया है। बताया जा रहा है कि युवा कांग्रेस के शिमला विधानसभा घिराव में भी ये दोनों नेता गैर मौजूद रहे। 
विज्ञापन


युवा कांग्रेस के सचिव और हिमाचल के प्रभारी जगदेव गागा ने बताया कि लंबे समय से युवा कांग्रेस के कार्यक्रमों और युवा क्रांति यात्रा से दूरियां बनाकर रखने वाले दो महासचिवों आदित्य शरद गौरू और अभिषेक राणा को पद से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये नेता संगठन के कार्यक्रमों और बैठकों से नदारद रहते थे। दोनों को संगठन की सभी जिम्मेवारियों से तुरंत प्रभाव से पद मुक्त किया गया है। अभिषेक राणा युवा कांग्रेस के प्रवक्ता भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed