{"_id":"63b53018fab0504a1177a7e3","slug":"abhinav-mingwal-of-uttar-pradesh-missing-in-manikaran-from-31-december-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मणिकर्ण घूमने आया यूपी का युवक पांच दिन से लापता, पुलिस तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मणिकर्ण घूमने आया यूपी का युवक पांच दिन से लापता, पुलिस तलाश में जुटी
Wed, 04 Jan 2023 08:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 04 Jan 2023 08:34 PM IST
सार
अभिनव कसोल के एक होटल में रुका था और 31 दिसंबर को दोपहर दो बजे पिता से व्हाट्सएप पर बात हुई थी। मगर उसके बाद बात नहीं हो पाई और फोन बंद आ रहा है।
विज्ञापन
अभिनव मिंगवाल
- फोटो : संवाद
विस्तार
नए साल का जश्न मनाने पार्वती घाटी के कसोल पहुंचा उत्तर प्रदेश का एक युवक लापता हो गया है। पुलिस युवक की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। लापता युवक अभिनव मिंगवाल (27) पुत्र दिगंबर सिंह निवासी मकान नंबर-ए-151, दूसरी मंजिल श्याम पार्क साहिबाबाद जिला गाजियाबाद उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उधर, बेटे के लापता होने की सूचना के बाद पिता दिगंबर सिंह अन्य पड़ोसियों के साथ मणिकर्ण पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अभिनव मिंगवाल 16 दिसंबर को घर से निकला था और 28 दिसंबर को कुल्लू जिले की पार्वती घाटी में पहुंचा था। पिता दिगंबर ने बताया कि उनका बेटा अभिनव किसी कंपनी में नौकरी करता है और वर्क फ्रोम होम चल रहा था। वह मणिकर्ण घूमने आया था।
विज्ञापन
इस दौरान वह कसोल के एक होटल में रुका था और 31 दिसंबर को दोपहर दो बजे पिता से व्हाट्सएप पर बात हुई थी। इसमें दौरान अभिनव ने दो जनवरी को वापस आने की बात ही थी। मगर उसके बाद बात नहीं हो पाई और फोन बंद आ रहा है।
विज्ञापन
परिवार के सदस्यों का जब उससे संपर्क नहीं हो पाय तो उन्होंने कुल्लू पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद से पुलिस उनकी तलाश कर रही है, मगर कोई पता नहीं लग पाया। बुधवार को उनके पिता दिगंबर सिंह भी कुछ लोगों के साथ कसोल पहुंच तथा दिनभर मणिकर्ण व कसोल में पुलिस टीम के साथ तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि युवक नए साल को पार्वती घाटी के कसोल पहुंचा था। मगर 31 दिसंबर दिन से फोन उनका बंद हो गया और परिवार के साथ कोई संपर्क नहीं हो पाया था। एसएसपी ने कहा कि परिवार के लोग कसोल पहुंचे और लापता युवक की तलाश जारी है।