{"_id":"5969e6044f1c1b46678b466a","slug":"aap-leader-sanjay-statement-on-himachal-vidhansabha-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में दस्तक की तैयारी में आप, वीरभद्र-धूमल पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में दस्तक की तैयारी में आप, वीरभद्र-धूमल पर साधा निशाना
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 15 Jul 2017 03:23 PM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि हिमाचल की राजनीति वीरभद्र और धूमल परिवारों के बीच ही घूम रही है। दोनों परिवारों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन
जनता इन परिवारों के तंग आकर हिमाचल में तीसरे विकल्प की राह देख रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने हिमाचल में जनता की राय जानने के लिए सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। इनकी रिपोर्ट हाईकमान को सौंपी जाएगी। उसके बाद ही हिमाचल में चुनाव लड़ने पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
संजय सिंह ने प्रेसवार्ता में कहा कि हिमाचल में आम आदमी पार्टी के सदस्य चाहते हैं कि उन्हें विधानसभा चुनाव लड़ना चाहिए। इसके चलते राम मंदिर सभागार में सम्मेलन किया गया था। उन्होंने कहा कि हिमाचल में वीरभद्र और धूमल ने पांच-पांच साल सत्ता में रहने की बारी बनाई है। हिमाचल में 15 दिन के भीतर आम आदमी पार्टी के संयोजक की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
केंद्र की मोदी सरकार पर बोला हमला
संजय ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब से केंद्र में मोदी की सरकार बनी है, तब से लोगों में दहशत का माहौल बनाया गया है।
हिमाचल की अर्थ व्यवस्था धरातल पर आ गई है। मोदी ने नोटबंदी कर कालाधन उजागर करने की बात कही थी, लेकिन आज तक कालाधन उजागर नहीं हुआ है। केंद्र में सत्ता हासिल करते ही मोदी ने आतंकवाद को खत्म करने का वायदा किया था, लेकिन सैनिक बार्डर पर गोलियां खाकर शहीद हो रहे हैं।
देश में नक्सलवाद खत्म नहीं हो रहा है। मोदी नोटबंदी, जीएसटी लागू कर जनता को वे वजह परेशान कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने सीबीआई को मुट्ठी में रखा है। जब मर्जी किसी के खिलाफ छापामारी की जा रही है। मोदी को सीबीआई का नाम भाजपा प्रकोष्ठ सीबीआई रखना चाहिए। उन्होंने अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के लिए केंद्र को जिम्मेदार ठहराया।