फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   national youth day 2022: Aanchal thakur took lakhs of rupees from relatives for practice, gave medal to the country

राष्ट्रीय युवा दिवस: अभ्यास के लिए आंचल ने रिश्तेदारों से लिए लाखों रुपये, देश को दिलाया मेडल

Wed, 12 Jan 2022 12:40 PM IST
Krishan Singh रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू
रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Wed, 12 Jan 2022 12:40 PM IST
सार

टर्की में कांस्य पदक जीतने के बाद देश और प्रदेश में स्कीइंग को नई पहचान मिली है। यह पहचान मनाली की आंचल ठाकुर ने दिलाई है। उन्होंने एक नहीं बल्कि दो बार देश को स्कीइंग में किसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीते हैं।

विज्ञापन
national youth day 2022: Aanchal thakur took lakhs of rupees from relatives for practice, gave medal to the country
आंचल ठाकुर - फोटो : संवाद

विस्तार

2018 को टर्की में कांस्य पदक जीतने के बाद देश और प्रदेश में स्कीइंग को नई पहचान मिली है। यह पहचान मनाली की आंचल ठाकुर ने दिलाई है। उन्होंने एक नहीं बल्कि दो बार देश को स्कीइंग में किसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीते हैं। देश और प्रदेश के युवाओं के लिए आंचल प्रेरणा बन गई हैं।

विज्ञापन


पिछले माह उन्होंने यूरोपियन देश मोंटेनेग्रो में हुई स्कीइंग की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में यह इतिहास रचा है। इसे पहले उन्होंने 2018 में भी टर्की में हुई स्कीइंग की अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। दिसंबर 2021 का पदक जीतना आंचल के लिए आसान नहीं था।
विज्ञापन


धन के अभाव के साथ उनके लिए कोरोना भी मुसीबत बन गया था। उनकी कोई ट्रेनिंग नहीं हो सकी। आचंल को तैयारी के लिए आस्ट्रिया जाना पड़ा और इसके लिए उन्हें करीब 40 लाख रुपये का खर्च उठाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए उन्हें रिश्तेदारों से भी लाखों रुपये की मदद लेनी पड़ी। करीब डेढ़ माह तक ट्रेनिंग करने के दौरान ही आंचल ने स्कीइंग की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया और देश को स्कीइंग में दूसरा मेडल दिलाया। आंचल ने कहा कि धन के अभाव से वह अपनी ट्रेनिंग के लिए लाखों का खर्च नहीं उठा पाती हैं। उन्हें उम्मीद है सरकार मदद करेगी। 



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed