फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Aam Aadmi Party: State spokesperson Gaurav said thar April 6 will be historic

आम आदमी पार्टी: प्रदेश प्रवक्ता गौरव बोले- ऐतिहासिक होगा छह अप्रैल का दिन

Mon, 28 Mar 2022 10:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 28 Mar 2022 10:23 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने प्रेसवार्ता में कहा कि 6 अप्रैल का दिन ऐतिहासिक होगा। इस दिन प्रदेश में बड़े बदलाव के साथ आम आदमी पार्टी का आगाज होगा। उन्होंने कहा कि पहली बार हो रहा है कि पार्टी के दो मुख्यमंत्री एक साथ मंडी आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Aam Aadmi Party: State spokesperson Gaurav said thar April 6 will be historic
आप प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा - फोटो : संवाद

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की छह अप्रैल को होने वाली रैली में कई नेता पार्टी का दामन थामेंगे। इस दिन राष्ट्रीय संयोजक के रोड शो में हजारों की संख्या में लोग भाग लेंगे। पार्टी प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने प्रेसवार्ता में कहा कि 6 अप्रैल का दिन ऐतिहासिक होगा। इस दिन प्रदेश में बड़े बदलाव के साथ आम आदमी पार्टी का आगाज होगा। उन्होंने कहा कि पहली बार हो रहा है कि पार्टी के दो मुख्यमंत्री एक साथ मंडी आ रहे हैं। लंबे समय से प्रदेश की जनता को केजरीवाल का इंतजार था, वह अब पूरा हो रहा है। पार्टी इस दिन विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेगी। पूरे प्रदेश से सैकड़ों लोग पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। 

विज्ञापन


हिमाचल में महंगाई के लिए भाजपा जिम्मेवार: आप 
वहीं, प्रदेश में पेट्रोल डीजल, दवाइयां और सरिया के दाम बढ़ने के लिए हिमाचल आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार को जिम्मेवार ठहराया है। प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने चुनाव खत्म होते ही जनता पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ डाल दिया है। दिन प्रतिदिन किसी न किसी चीज के दामों में बढ़ोतरी हो रही है।  बीते 6 दिनों के भीतर पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। दो महीने पहले सरिया जहां पांच हजार प्रति क्विंटल था, वहीं अब आठ हजार पार हो गया है। लोगों को हर तरफ  से महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed