फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Aam Aadmi Party loss in Sangrur bypoll and effect in himachal pradesh

Aam Aadmi Party: पंजाब में झटका लगने से बढ़ेंगी आप की मुश्किलें

Mon, 27 Jun 2022 01:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 27 Jun 2022 01:10 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि आम आदमी पार्टी का भविष्य न तो पंजाब में है और न ही देश में है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में तो बिलकुल भी नहीं है।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party loss in Sangrur bypoll and effect in himachal pradesh
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया। - फोटो : एएनआई

विस्तार

आम आदमी पार्टी को पंजाब में झटका लगने का असर हिमाचल में भी देखने को मिल सकता है। प्रदेश में इसी साल दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिस तरह से आप राज्य में शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर लोगों को अपने साथ जोड़ने का प्रयास कर रही है, वहीं इसी बीच पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट हारने से हिमाचल में आप की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। लोकसभा सीट हारने पर भाजपा और कांग्रेस का मानना है कि राज्य में आप का जनाधार नहीं है। पार्टी का भविष्य दिल्ली और पंजाब में भी खत्म हो गया है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इससे पहले हिमाचल में प्रदेशाध्यक्ष रहे अनूप केसरी ने इस्तीफा देकर पार्टी का चौंका दिया था। इसके बाद पार्टी के एक कार्यकर्ता की ओर से सोशल मीडिया पर खालिस्तान को लेकर टिप्पणी और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और हिमाचल चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी से पार्टी को नुकसान हुआ है। पंजाब में सरकार बनाने के बाद चार दिन के भीतर ही हिमाचल में 15,000 से ज्यादा लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। हिमाचल प्रदेश में आप का कुनबा बढ़ता ही जा रहा था। लेकिन इस बीच एक के बाद एक घटनाक्रम से पार्टी को नुकसान झेलना पड़ा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में कानून-व्यवस्था ठीक नहीं  : जयराम 
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि आम आदमी पार्टी का भविष्य न तो पंजाब में है और न ही देश में है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में तो बिलकुल भी नहीं है। पंजाब में कानून-व्यवस्था ठीक नहीं है। वहां खालिस्तान के नारे लग रहे हैं। भ्रष्टाचार के मामले में इनके एक मंत्री गिरफ्तार हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल आए और चले गए। वहीं, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवेंद्र बुशैहरी ने बताया कि हिमाचल में आम आदमी पार्टी का जनाधार नहीं है। 


शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर के गृह जिले में स्कूल की हालत दयनीय : सिसोदिया
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि वह हिमाचल की बदहाल शिक्षा व्यवस्था पर ध्यान दें। हिमाचल के 85 फीसदी स्कूलों में कंप्यूटर नहीं हैं। आधे स्कूलों पर खेल मैदान नहीं हैं। हिमाचल की भाजपा सरकार ने पूरी शिक्षा व्यवस्था का बेड़ा गर्क करके रखा है। शिक्षा मंत्री के गृह जिले कुल्लू में ही स्कूल की हालत दयनीय है। गोविंद ठाकुर ने कहा था कि हिमाचल के बजाय सिसोदिया दिल्ली के स्कूलों को देखें, जिनकी हालत बहुत खराब है।

सिसोदिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर कहा कि आम आदमी पार्टी हिमाचल में दमखम के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार के मुद्दे को भी आम जनता के बीच लेकर जाएगी। कुल्लू में तिरंगा रथ यात्रा में उमड़े जन सैलाब ने बता दिया है कि भाजपा की सरकार जाने वाली है और जनता आम आदमी पार्टी को एक मौका देने को तैयार है। हिमाचल के शिक्षा मंत्री का बयान बता रहा है कि वह आम आदमी पार्टी से कितने डरे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed