फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Aadhar card will be generated in Anganwadi centers of Himachal

हिमाचल के आंगनबाड़ी केंद्रों में बन सकेंगे आधार कार्ड

Wed, 19 Dec 2018 11:58 AM IST
अरविन्द ठाकुर दीपक मेहता, अमर उजाला, शिमला
दीपक मेहता, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 19 Dec 2018 11:58 AM IST
विज्ञापन
Aadhar card will be generated in Anganwadi centers of Himachal

हिमाचल में  लोग अब आंगनबाड़ी केंद्रों में भी आधार कार्ड बनवा सकेंगे। नए साल में लोग घर-द्वार लोग आधार कार्ड अपग्रेड भी करवा सकेंगे। लोगों की सुविधा के लिए प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सुपरवाइजरों को भी इसकी जिम्मेदारी दे दी है।

विज्ञापन


इसके लिए प्रदेश के 234  केंद्रों को बायोमीट्रिक स्कैनर, वेब कैमरे और जीपीए उपकरण भेज दिए हैं। कार्ड बनाने के लिए सूबे के हर सीडीपीओ कार्यालय में लैपटॉप, डेस्कटॉप और टैबलेट भी दिए गए हैं।
विज्ञापन


सरकार के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास निदेशालय ने भी आधार कार्ड बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए आंगनबाड़ी सुपरवाइजरों और कार्यकर्ताओं को चयनित कर पहले फेज की ट्रेनिंग पूरी करवा दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों में दी आधार किट

Aadhar card will be generated in Anganwadi centers of Himachal

दूसरे चरण का प्रशिक्षण भी जल्द ही होगा। आधार कार्ड बनाने के लिए जिला कांगड़ा के 45, चंबा में 21, कुल्लू के 15, मंडी के 30, लाहौल-स्पीति के  6, किन्नौर के 9, सिरमौर के 18, सोलन के 15, ऊना के 15, बिलासपुर के 9, हमीरपुर के 18 और शिमला जिले के 33 सीडीपीओ कार्यालयों में आधार किट मुहैया करवा दी हैं।

इसमें बायोमीट्रिक स्कैनर, आइस स्कैनर, प्रिंटर, बेब कैमरा, डाक्यूमेंट स्कैनर और जीपीए उपकरण प्रदान किए गए हैं। इससे 0-5 वर्ष से ऊपर के बच्चों के आधार कार्ड आंगनबाड़ी केंद्रों में ही अपग्रेड हो सकेंगे। अन्य लोग भी यहां अपने आधार कार्ड बना सकेंगे या उन्हें अपग्रेड करवा सकेंगे।

अगले साल जनवरी से चुनिंदा आंगनबाड़ी केंद्रों और प्रत्येक जिले में बाल विकास कार्यालय में  लोगों को आधार कार्ड बनाने की सुविधा मिलेगी। सुपरवाइजरों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को इसके लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।- राजेश शर्मा, निदेशक, महिला एवं बाल विकास

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed