{"_id":"66671725dd6d821c77097ab3","slug":"a-young-woman-tourist-from-maharashtra-who-went-trekking-to-hamta-dies-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Trekker Dies In Himachal: हामटा की ट्रेकिंग पर गई महाराष्ट्र की युवती की मौत, बताई जा रही ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Trekker Dies In Himachal: हामटा की ट्रेकिंग पर गई महाराष्ट्र की युवती की मौत, बताई जा रही ये वजह
Mon, 10 Jun 2024 08:39 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 10 Jun 2024 08:39 PM IST
सार
महाराष्ट्र की युवती की हिमाचल में ट्रेकिंग के दौरान मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि हाई अल्टीच्यूट सिकनेस की वजह उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हामटा पास की ओर ट्रेकिंग पर गई महाराष्ट्र की युवती की अचानक मौत हो गई है। हाई अल्टीच्यूट सिकनेस की वजह से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय शबनम मोहम्मद असलम अंसारी पत्नी राकेश निवासी बी 108, भागेश्री गीता नगर कालोनी, कपोलबाड़ी समोर, भायंदर बेस्ट ठाणे महाराष्ट्र 32 कोगीं के ग्रुप के साथ ट्रेकिंग पर गई थी। सोमवार सुबह अचानक उसकी तबियत खराब हो गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी। महिला को अस्पताल लेकर आये व्यक्ति शुभाष चंद पुत्र मेहर चंद निवासी गांव रुमसु जिला कुल्लू ने पुलिस को बयान दिया है कि वह करीब दस साल से कैलाश रथ एडवेंचर कंपनी में ट्रेकिंग का कार्य करता है। आठ जून को ग्रुप इंस्ट्रक्टर की अगुवाई में ट्रेकिंग के लिए ग्रुप लेकर निकले। आज सुबह हरिश से संदेश आया कि एक युवती शबनम मोहम्मद असलम अंसारी को चिकित्सकीय सहायता की आवश्यकता है और हामटा के समीप बालु का घेरा में पहुंच जाएं। वह टीम के साथ वहां पहुंचे और उसे अपने वाहन में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। आशंका हैं कि हाई अल्टीच्यूट सिकनेस की वजह से उसकी मौत हुई। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन