फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A Vehicle falls into Gorge at Rajgarh.

खाई में गिरी सेब से लदी पिकअप, एक की मौत, एक घायल

Tue, 25 Jul 2017 06:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरमौर
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरमौर Updated Tue, 25 Jul 2017 06:14 PM IST
विज्ञापन
A Vehicle falls into Gorge at Rajgarh.

हिमाचल के नेरीपुल-सोलन सड़क मार्ग पर सोमवार रात एक पिकअप गहरी खाई में लुढ़ककर बझेतु खड्ड में पहुंच गई। इससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को शिमला जिला के चौपाल से दो बागवान सेब लेकर सोलन जा रहे थे।
विज्ञापन


नेरीपुल-सोलन सड़क मार्ग पर शलैच कैंची पुल के समीप पिकअप लुढ़ककर करीब 150 फुट नीचे बझेतु खड्ड में गिर गई। इसमें दो लोग सवार थे जिसमें तहसील चौपाल के तुईल निवासी चमन (27) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक प्रेमसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल सोलन ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी राजगढ़ मीनाक्षी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मृतक चमन का स्थानीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर शव उसके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ भादंसं की धारा 279, 337 व 304 (ए) के तहत मामला दर्ज करके छानबीन प्रारंभ कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed