फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A truck laden with apples fell in Kotkhai, two horticulturist died, JCB fell in Gaura

कोटखाई में सेब से लदा ट्रक गिरा, दो बागवानों की मौत, गौरा में जेसीबी गिरी

Sat, 28 Aug 2021 09:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोटखाई (रोहड़ू)/नित्थर (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, कोटखाई (रोहड़ू)/नित्थर (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 28 Aug 2021 09:49 PM IST
सार

ट्रक नंबर एचपी 62ए-1587 सेब की 365 पेटियों लेकर जा रहा था। इसी बीच कोटखाई के निहारी में ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो बागवानों की मौत हो गई है। जबकि ट्रक चालक सहित दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

विज्ञापन
A truck laden with apples fell in Kotkhai, two horticulturist died, JCB fell in Gaura
कोटखाई में सेब से लदा ट्रक गहरी खाई में गिरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला के कोटखाई में सेब से लदा ट्रक गहरी खाई में गिरने से दो बागवानों की मौत हो गई है। हादसा निहारी के समीप उस समय हुआ जब ट्रक सेब की सप्लाई लेकर सोलन जा रहा था। हादसे में ट्रक चालक और एक अन्य व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार देर रात को पेश आया, जब ट्रक नंबर एचपी 62ए-1587 सेब की 365 पेटियों लेकर जा रहा था। इसी बीच कोटखाई के निहारी में ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो बागवानों की मौत हो गई है।

विज्ञापन


जबकि ट्रक चालक सहित दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के लिए दोनों आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। मृतकों की पहचान 51 वर्षीय ध्यान सिंह निवासी चिड़गांव (शिमला), 62 वर्षीय टिक्कम राम निवासी कल्पा जिला किन्नौर के रूप में हुई है। दोनों बागवान सेब बेचने ट्रक में सोलन की तरफ जा रहे थे। हादसे में बिलासपुर निवासी ट्रक चालक जगजीवन शर्मा और राहुल ठाकुर घायल हुए हैं। हादसे में 365 पेटी सेब भी बर्बाद हो गया है। इससे बागवानों को लाखों का नुकसान भी हुआ है।  डीएसपी ठियोग सुखविंदर सिंह ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने कहा की पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन


नित्थर के गौरा में जेसीबी गिरी, चालक की मौत
उपतहसील नित्थर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत लोट के गौरा में जेसीबी गिरने से चालक की मौत हो गई है। हादसा एंबुलेंस मार्ग गौरा में कार्य चलने के दौरान  डंगा धंसने से पेश आया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह करीब पौने दस बजे यह हादसा पेश आया। हादसे में चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है। मृतक की पहचान ओम चंद, पुत्र गंगा राम, गांव ग्वाल, तहसील चचोट, जिला मंडी के तौर पर हुई है। हादसे मे ंजेसीबी सड़क से करीब सौ मीटर नीचे गिर गई। एसएचओ निरमंड किशन ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। नायब तहसीलदार नित्थर विकास कुमार ने कहा कि मृतक को दस हजार की फौरी राहत राशि प्रदान की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed