फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A teacher is the creator of the nation: SR Mardi

शिक्षक होता है राष्ट्र का निर्माता : एसआर मरडी

Mon, 19 May 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
A teacher is the creator of the nation: SR Mardi
शिमला। हिमाचल प्रदेश विवि शिमला के यूजीसी मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित संकाय प्रेरण कार्यक्रम का सोमवार को समापन हुआ। इसमें पूर्व पुलिस महानिदेशक एसआर मरडी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और कार्यक्रम में भाग ले रहे बारह राज्यों के 43 प्रतिभागी शिक्षकों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक सही मायने में राष्ट्र को दशा और दिशा देकर उसका निर्माण करता है। शिक्षक ही देश के बच्चों में अच्छे संस्कारों और उनके गुणों को पहचान कर, उन्हें देश तथा समाज की जिम्मेदारियों को संभालने के लिए तैयार करता है। इसलिए शिक्षक ही देश का सही मायने में निर्माण करने में अहम भूमिका निभाता है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रजिया सुल्तान और डॉ. नरेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article