फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A student who went to take bath in Nauti Khad died due to drowning

Shimla News: नौटी खड्ड में नहाने गए छात्र की डूबने से मौत

Fri, 26 Jul 2024 12:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 26 Jul 2024 12:47 PM IST
सार

नौटी खड्ड में नहाने गए छात्र की गुरुवार शाम डूबने से माैत हो गई।  मृतक की पहचान कुश ठाकुर(20) पुत्र मनोज कुमार गांव हरथु अर्की के रूप में हुई है।

विज्ञापन
A student who went to take bath in Nauti Khad died due to drowning
डूबने से एक छात्र की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला में नौटी खड्ड में नहाने गए छात्र की गुरुवार शाम डूबने से माैत हो गई।  मृतक की पहचान कुश ठाकुर(20) पुत्र मनोज कुमार गांव हरथु अर्की के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मृतक के साथियों से पूछताछ करने पर पता चला है कि 16 से 24 जुलाई तक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुन्नी में एनसीसी कैंप का आयोजन किया गया था। कैंप के समापन के बाद अधिकांश विद्यार्थी वापस अपने-अपने घरों को चले गए थे।

विज्ञापन


लेकिन करीब 25 विद्यार्थी विभिन्न स्कूलों के कैंप में ही रुके थे। गुरुवार को कैंप प्रभारी सूबेदार श्याम लाल के पर्यवेक्षण में ये विद्यार्थी नौटी खड्ड स्थित चाबा में नहाने व कपड़े धोने गए थे। इस दौरान कुश की पानी में डूबने से माैत हो गई। मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है। युवक को एनसीसी कैंप प्रभारी व साथियों की ओर से पानी से बाहर निकालकर तत्काल ईलाज के लिए सुन्नी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed