{"_id":"667f9da951496374210a01ef","slug":"a-song-was-made-on-the-bitterness-between-punjab-and-himachal-giving-the-message-of-brotherhood-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi: पंजाब और हिमाचल की तल्खी को पाटने के लिए गाना तैयार, दिया भाईचारे का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: पंजाब और हिमाचल की तल्खी को पाटने के लिए गाना तैयार, दिया भाईचारे का संदेश
Sat, 29 Jun 2024 06:42 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 29 Jun 2024 06:42 PM IST
सार
कला रिकॉर्ड्स के संस्थापक राजा सिंह मल्होत्रा ने बताया कि पंजाब के लोगों का हिमाचल आना-जाना तो हिमाचल के लोगों का पंजाब आना-जाना लगा रहता है। दोनों ही राज्यों का आपस में गहरा नाता है
विज्ञापन
राजा सिंह मल्होत्रा व गायक गायक योर्स एचआर
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब और हिमाचल के टैक्सी चालकों में चल रही तल्खी के बीच भाईचारे का संदेश देने के लिए पंजाबी गायक योर्स एचआर ने गाना बनाया है। ‘हिमाचल-पंजाब की परिवार साडा, असी लड़ना नी पौणा प्यार हिक्का नाल बई’ यह गाना कला रिकॉर्ड्स के बैनर तले यू-टयूब पर जारी कर दिया गया है। कला रिकॉर्ड्स मंडी की म्यूजिक कंपनी है जबकि गाना लिखने और गाने वाले योर्स एचआर पंजाब के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
गाने को हिमालयन स्ट्रिंग्स ने म्यूजिक दिया है। गायक योर्स एचआर ने बताया कि कुछ दिनों से पंजाब और हिमाचल के टैक्सी चालकों के बीच तकरार की जो खबरें आईं वो दोनों राज्यों के लिए चिंता की बात है। ये दोनों राज्य पड़ोसी और भाई-भाई की तरह हैं। ऐसे में दोनों राज्यों के लोगों को भाईचारे की मिसाल पेश करनी चाहिए। इसी बात को ध्यान में रखते हुए गाना बनाया गया है। हमारा यही प्रयास है कि इस गाने से लोग इस बात को समझेंगे कि हमें विवादों से दूर रहकर एकजुटता के साथ रहना है।
विज्ञापन
कला रिकॉर्ड्स के संस्थापक राजा सिंह मल्होत्रा ने बताया कि पंजाब और हिमाचल हिमाचल के लोगों का इधर-उधर आना-जाना लगा रहता है। दोनों ही राज्यों का गहरा नाता है। लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी बातों को ज्यादा तूल दिया जा रहा है ताकि दोनों राज्यों के बीच का रिश्ता खराब हो। उन्होंने बताया कि गाने से प्रयास किया गया है कि हमें एक-दूसरे के साथ मिलकर रहें। उन्होंने लोगों से एकजुटता के साथ रहने की अपील की।
विज्ञापन