फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A six member board of officers has been constituted for the compliance of road safety rules on the Kiratpur Ma

Shimla: किरतपुर-मनाली फोरलेन पर सड़क सुरक्षा नियमों की पालना को लेकर छह सदस्यीय अधिकारियों का बोर्ड गठित

Thu, 27 Apr 2023 07:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 27 Apr 2023 07:37 PM IST
सार

 किरतपुर-मनाली फोरलेन पर यातायात उल्लंघन को कम करने और सड़क सुरक्षा नियमों की पालना को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधिकारियों का छह सदस्यीय बोर्ड गठित किया है। 

विज्ञापन
A six member board of officers has been constituted for the compliance of road safety rules on the Kiratpur Ma
किरतपुर-नेरचौक फोरलेन - फोटो : संवाद

विस्तार

पुलिस विभाग ने किरतपुर-मनाली फोरलेन पर यातायात उल्लंघन को कम करने और सड़क सुरक्षा नियमों की पालना को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधिकारियों का छह सदस्यीय बोर्ड गठित किया है। इसमें डीआईजी मधुसूदन, एनएचआई शिमला के आरओ अब्दुल बासित, एसपी मंडी सौम्या, एसपी बिलासपुर कार्तिकेयन, एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा और एआईजी टीटीआर संदीप धवल शामिल हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के आदेशों के बाद पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने अधिकारियों का बोर्ड गठित किया है। डीजीपी ने 7 मई तक इसकी रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


यह बोर्ड रोड सेफ्टी और ट्रैफिक सिस्टम को लेकर फोरलेन नेशनल हाईवे पर क्रैश बैरियर लगाए जाने, वाहनों की स्पीड, सड़क के किनारे साइन बोर्ड, लोगों को पैदल चलने के लिए मार्ग, व्हीकल मानीटरिंग सिस्टम, (वीएमएस) लगाए जाने की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी। उल्लेखनीय है कि किरतपुर-मनाली फोरलेन का निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है। अगले महीने तक इसके पूरा होने की संभावनाएं हैं। ऐसे में पुलिस और एनएचएआई की ओर से फोरेलन पर रोड सेफ्टी और ट्रैफिक सिस्टम को सुदृढ़ किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed