फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A prisoner who abscond from jail entered a house and shot an old man, know the whole story

Himachal: दुष्कर्म के आरोपी ने जेल से भागकर पीड़िता के दादा पर चलाई गोली, टीएमसी में भर्ती

Wed, 25 Jun 2025 04:03 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Wed, 25 Jun 2025 04:03 PM IST
सार

 चंबा में जेल से फरार कैदी ने मंगलवार देर रात घर में घुसकर एक बुजुर्ग को गोली मार दी। वारदात के बाद कैदी फरार हो गया। 

विज्ञापन
A prisoner who abscond from jail entered a house and shot an old man, know the whole story
अपराध(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुष्कर्म मामले में ट्रायल पर चल रहे आरोपी ने जेल से भागने के बाद पीड़िता के दादा पर गोली चला दी। इतना ही नहीं, पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। मंगलवार रात को कैदी ने पीड़िता के गांव में पहुंचकर इस वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के दादा को चंबा मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। पुलिस ने कैदी को पकड़ने के लिए अभियान छेड़ दिया है। उसके सगे संबंधियों से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

चंबा जिले के एक क्षेत्र के निवासी पर दुष्कर्म के आरोप में पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज है। एक माह पहले भी यह जेल से भागा था। मंगलवार रात को पीड़िता को मारने के लिए गांव में पहुंच गया। वहां परिवार के दूसरे सदस्य भी मौजूद थे। उन्हें भी उसने जान से मारने की धमकी दी। जैसे ही उसने गोली चलाई पीड़िता के दादा के दाहिने बाजू पर लगी और वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। परिजनों के चीखने की आवाज सुनकर गांव के अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। ग्रामीणों के आने से पहले ही आरोपी वहां से भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस के जरिये घायल को उपचार के लिए चंबा अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे टांडा रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही देर रात को पुलिस अधीक्षक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रात को आरोपी को पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दी गई लेकिन, उसका पता नहीं लगा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि जेल से भागे आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की विभिन्न टीमें बनाकर जगह-जगह तैनात कर दी गई हैं। जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed