हिमाचल में छात्रा से छेड़छाड़ के शक पर पीट-पीट कर मार डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा के नूरपुर थाना के धनेटी भूरियां गांव में स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ के शक पर एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्रा के परिवार के चार सदस्यों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार आरोप है कि गांव की एक लड़की के साथ शनिवार सुबह स्कूल जाते समय धनेटी भूरियां गांव के निरंजन सिंह (40) ने छेड़खानी की। छात्रा ने परिजनों को बताया तो वे आरोपी को ढूंढने लगे।
निरंजन उन्हें एक दुकान पर बैठा मिला। आरोप है कि लड़की के परिजनों ने उसे वहां से उठाया और कुछ दूरी पर ले जाकर डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।
इसके बाद परिवार वाले निरंजन को स्कूल ले आए। स्कूल में उसकी स्थिति नाजुक हो गई। वहां मौजूद उसके भाई मोहिंद्र ने निरंजन को घर लाकर एंबुलेंस मंगवाई।
इससे पहले निरंजन को अस्पताल पहुंचाते, उसकी मौत हो चुकी थी। डीएसपी नूरपुर साहिल अरोड़ा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर भेज दिया है।
मृतक के भाई मोहिंद्र के बयान पर लड़की के परिवार के जगदीश चंद, राकेश कुमार, लक्ष्मी देवी और अंजू बाला को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि अविवाहित निरंजन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।