फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   A list of officers with doubtful integrity will be made in Himachal, they will be removed from sensitive posts

Himachal: हिमाचल में संदिग्ध सत्यनिष्ठा वाले अफसरों की सूची बनेगी, संवेदनशील पदों से हटेंगे

Thu, 21 Sep 2023 10:22 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 21 Sep 2023 10:22 AM IST
सार

प्रदेश में विभिन्न विभागों में 276 अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लंबित हैं। इन आरोपित अधिकारियों और कर्मचारियों पर विभिन्न मामलों में न्यायालय, सतर्कता विभाग, पुलिस, सीबीआई और संबंधित विभाग की ओर से अपने-अपने स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
A list of officers with doubtful integrity will be made in Himachal, they will be removed from sensitive posts
विधानसभा सदन में सीएम सुखविंद्र सिंह सुुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में विभिन्न विभागों में 276 अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लंबित हैं। इन आरोपित अधिकारियों और कर्मचारियों पर विभिन्न मामलों में न्यायालय, सतर्कता विभाग, पुलिस, सीबीआई और संबंधित विभाग की ओर से अपने-अपने स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। यह जानकारी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जयसिंहपुर के कांग्रेस विधायक यादविंद्र गोमा की ओर से किए प्रश्न पर लिखित उत्तर के रूप में दी।

विज्ञापन


सीएम ने लिखित जवाब दिया कि आरोपी अधिकारियों और कर्मचारियों को हटाने के लिए संदिग्ध सत्यनिष्ठा वाले अधिकारियों की सूची बनाने के लिए बार-बार विभागों को निर्देश जारी किए जाते हैं और उन्हें कहा जाता है कि उन्हें संवेदनशील पदों पर नियुक्ति न दी जाए या इन पदों से हटाया जाए। उन्होंने पूछा कि विभिन्न विभागों में ऐसे कितने अधिकारी और कर्मचारी हैं, जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं और सरकार क्या आरोपी अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके विभागों से हटाने तथा उन पर कार्रवाई करने का विचार रखती है।

विज्ञापन


विधानसभा में गुरुवार को होगा प्राइवेट मेंबर्स डे, चार विधेयक पेश, दो होंगे पारित
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन गुरुवार को सदन में प्राइवेट मेंबर्स डे होगा। इस मौके पर गैर सरकारी सदस्य संकल्प प्रस्तुत किए जाएंगे। विधायक अपने क्षेत्र या अन्य संबंधित मसलों को उठाएंगे। इसके अलावा गुरुवार को चार विधेयकों को भी सदन के पटल पर रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये विधेयक हिमाचल प्रदेश सड़क की ओर से कतिपय माल के वहन पर कराधान संशोधन विधेयक-2023, हिमाचल प्रदेश नगरपालिका सेवा संशोधन विधेयक-2023, हिमाचल प्रदेश माल व सेवा कर कर द्वितीय संशोधन विधेयक 2023 और भारतीय स्टांप हिमाचल प्रदेश संशोधन विधेयक 2023 होंगे। इनके अलावा दो अन्य विधेयकों हिमाचल प्रदेश निरसन विधेयक 2023 और हिमाचल प्रदेश कृषि, औद्यानिकी और वानिकी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2023 को पारित करने का भी प्रस्ताव किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed