फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   A large number of tourists visited Himachal on the weekend

Tourist in Himachal: वीकेंड पर भारी संख्या में सैलानियों ने किया हिमाचल का रुख

Sat, 13 Jul 2024 05:25 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, परवाणू (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, परवाणू (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 13 Jul 2024 05:25 PM IST
सार

बाहरी राज्यों से शनिवार को भारी संख्या में पर्यटकों ने हिमाचल का रुख किया। इसके चलते परवाणू टोल बैरियर पर दिनभर जाम लगा रहा।

विज्ञापन
A large number of tourists visited Himachal on the weekend
वीकेंड पर परवाणू में लगा जाम। - फोटो : संवाद

विस्तार

 वीकेंड पर बाहरी राज्यों से शनिवार को भारी संख्या में पर्यटकों ने हिमाचल का रुख किया। इसके चलते परवाणू टोल बैरियर पर दिनभर जाम लगा रहा। शनिवार दोपहर 12:00 बजे से जाम लगना शुरू हो गया था। लगभग डेढ़ किलोमीटर तक वाहन रेंग-रेंग कर टोल बैरियर तक पहुंच रहे थे। इससे पर्यटक काफी परेशान हुए। जिन्हें टोल बैरियर पर पर्ची नहीं कटवानी थी वे भी जाम में फंसे रहे। बैरियर पर हिमाचल में पंजीकृत वाहनों के लिए अलग से लेन नहीं हैं।

विज्ञापन


हालांकि जल्द ही अब परवाणू टोल बैरियर पर आबकारी एवं कराधान विभाग ने पर्यटकों के लिए फास्टैग की सुविधा देने जा रहा है। परवाणू के साथ लगते बाहरी राज्यों हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में इन दिनों उमस वाली गर्मी पड़ रही है। इससे पर्यटक हिमाचल का रुख कर रहे हैं। भारी संख्या में पर्यटक कसौली, चायल, शिमला, कुफरी पहुंच रहे हैं। इससे हिमाचल के प्रवेशद्वार परवाणू समेत सनवारा टोल प्लाजा, धर्मपुर, कंडाघाट बाजार में दिनभर जाम लगा रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed