फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   A house burnt to ashes in Thuari village of Larji

Kullu News: लारजी के थुआरी गांव में दोमंजिला मकान जलकर राख, लाखों का नुकसान

Thu, 09 Nov 2023 08:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Thu, 09 Nov 2023 08:24 PM IST
सार

कुल्लू जिले की सैंज घाटी की ग्राम पंचायत लारजी के थुआरी गांव में वीरवार को एक मकान में आग लग गई। दोपहर बाद करीब 2:30 बजे आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
A house burnt to ashes in Thuari village of Larji
थुआरी गांव में मकान जलकर राख - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की सैंज घाटी की ग्राम पंचायत लारजी के थुआरी गांव में वीरवार को एक मकान में आग लग गई। दोपहर बाद करीब 2:30 बजे आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। परिवार के सदस्य पहने हुए कपड़ों के अलावा कुछ भी नहीं बचा पाए। इस दौरान वे गांव में ही मौजूद थे। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। काष्ठकुणी शैली और लकड़ी के दोमंजिला मकान में अचानक आग लगने से गांव के लोग एकत्रित होकर आग बुझाने में जुट गए। मौके पर पहुंचे लारजी अग्निशमन केंद्र के जवानों ने भी आग पर नियंत्रण पाने के लिए कड़ी मेहनत की। अग्निशमन विभाग ने तीर्थन नदी से पानी की पाइप जोड़कर आग पर काबू पाया। लारजी पंचायत के प्रधान गुड्डू ठाकुर ने बताया कि थुआरी गांव में दोपहर बाद लगभग ढाई बजे एक मकान में आग लग गई।

विज्ञापन


यह मकान अमर सिंह पुत्र रामू का था, जो देखते ही देखते राख हो गया। स्थानीय ग्रामीणों और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने मकान को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन लकड़ी का मकान होने के कारण आग काबू से बाहर हो गई। गनीमत रही कि साथ लगते मकानों को स्थानीय ग्रामीणों और अग्निशमन दल के कर्मचारियों ने आग की लपटों से बचा लिया। प्रधान गुड्डू ठाकुर और ग्रामीण डोला महंत ने बताया कि उन्होंने तहसीलदार सैंज को रिपोर्ट भेजी हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। पंचायत प्रधान के अनुसार अग्निकांड से प्रभावित को करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। एसडीएम बंजार हेम चंद वर्मा ने कहा कि राजस्व विभाग के कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया है और नष्ट हुई संपत्ति का आकलन किया जा रहा है। उसके बाद प्रभावित को फौरी राहत जारी की जाएगी। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा कि आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed