फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A fatal accident took place near Kamand pickup jeep fall in deep gordge three died

हिमाचल प्रदेशः कमांद के पास पिकअप जीप खाई में लुढ़की, तीन युवाओं की मौत

Sat, 13 Jun 2020 10:47 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 13 Jun 2020 10:47 AM IST
सार

  • दो युवक मंडी और एक कांगड़ा जिले का था रहने वाला
  • प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार माना जा रहा हादसे का कारण

विज्ञापन
A fatal accident took place near Kamand pickup jeep fall in deep gordge three died
mandi accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कमांद आईआईटी के समीप के  शुक्रवार देर रात एक पिकअप जीप के गहरी खाई में लुढ़कने से उसमें सवार तीन युवकों की मौत हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर रात ग्राम पंचायत नवाय में कमांद के पास करहा गांव में एक पिकअप जीप करीब दो सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी।

विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को खाई से बाहर निकाला। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक को जोनल अस्पताल मंडी में मृत घोषित किया गया। तीसरे घायल युवक को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर किया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मृतकों में भूपिंद्र शर्मा पुत्र कांशी राम निवासी बाल्ट बल्ह (मंडी), लवदीप पुत्र नंद लाल निवासी समलौण बल्ह (मंडी) और निधि सिंह पुत्र कर्म सिंह निवासी मेहवा जिला कांगड़ा शामिल हैं। निधि कमांद स्थित पेट्रोल पंप में बतौर सेल्समैन तैनात था। डीएसपी पधर मदनकांत ने बताया कि थाने में हादसे को लेकर धारा 279, 337 व 304ए के तहत मामला दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed