{"_id":"5f05e22b8ebc3e63ca4d9b4c","slug":"a-fair-will-also-be-held-in-himachal-on-the-lines-of-surajkund-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरजकुंड की तर्ज पर हिमाचल में भी होगा मेला: सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरजकुंड की तर्ज पर हिमाचल में भी होगा मेला: सीएम
Wed, 08 Jul 2020 08:41 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 08 Jul 2020 08:41 PM IST
विज्ञापन
पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में सीएम जयराम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय मेले की तर्ज पर प्रदेश में शिल्प और पर्यटन मेला शुरू करने का फैसला लिया है। इससे प्रदेश के पारंपरिक शिल्प का प्रचार किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को सोलन जिले के कंडाघाट के समीप भू-हस्तांतरण के मामले में शीघ्रता लाने के निर्देश दिए। ताकि यहां पर मेले के लिए स्थान विकसित किया जा सके।
विज्ञापन
बुधवार को पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को विभिन्न पर्यटन परियोजनाओं का समयबद्ध निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला में हेलीपोट के निर्माण का कार्य प्रगति पर है और सितंबर, 2020 तक यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांगड़ा में विलेज हॉट, मनाली में कृत्रिम कलाइबिंग वॉल और चंबा के भलैई माता मंदिर में कला और शिल्प केंद्र का कार्य प्रगति पर है। जयराम ठाकुर ने अधिकारियों को कांगड़ा के बीड़ में पैराग्लाइडिंग केंद्र का निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगले वर्ष मार्च माह तक शिमला में लाइट एंड साउंड कार्यक्रम शुरू कर दिया जाएगा, जो पर्यटकों के लिए अतिरिक्त आकर्षण होगा। शिमला के चांशल क्षेत्र को स्की गंतव्य के रूप में विकसित किया जा रहा है। कांगड़ा के बीड़-बिलिंग को पैराग्लाइडिंग और मंडी के जंजैहली को ईको टूरिज्म गंतव्य के रूप में विकसित किया जा रहा है। आने वाले समय में अटल सुरंग पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बनकर उभरेगी। उन्होंने अधिकारियों को सुरंग के उत्तर और दक्षिण पोर्ट का विकास निर्धारित समय पर पूरा करने के अतिरिक्त विस्टा डूम बस को खरीदने के निर्देश दिए, जो अटल सुरंग से गुजरते हुए हिमाचल की झलक दिखने के कारण पर्यटकों को आनंदित करेगी।
विज्ञापन
जयराम ठाकुर ने प्रदेश के विभिन्न रज्जू मार्गों को निर्धारित समय पर पूरा करने पर बल देते हुए कहा कि राज्य की मुख्य परियोजनाएं जैसे आदि हिमानी-चामुंडा, धर्मशाला रज्जू मार्ग, पलचान से रोहतांग रज्जू मार्ग और श्रीआनंदपुर साहिब से श्री नैनादेवी जी रज्जू र्मा का कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। सीएम ने कहा कि कोविड-19 के मद्देनजर आतिथ्य क्षेत्र के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण करवाया जाएगा। स्वास्थ्य विज्ञान और सफाई पर 10 हजार उम्मीदवारों को एक दिन का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। 400 उम्मीदवारों को टूरिस्ट गाइड संचार कौशल आदि का तीन सप्ताहों का आधारभूत प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।