कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ को दी गई गरिमापूर्ण विदाई
उच्च न्यायालय में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रवि मलिमठ के सम्मान में फुल कोर्ट एड्रेस आयोजित किया गया। उच्च न्यायालय की न्यायाधीश न्यायमूर्ति सबीना, न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान, न्यायमूर्ति सुरेश्वर ठाकुर, न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर, न्यायमूर्ति अनूप चितकारा और न्यायमूर्ति सत्येन वैद्य इस अवसर पर उपस्थित थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रवि मलिमठ को सोमवार को गरिमापूर्ण विदाई दी गई। उनका पदोन्नयन मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में हुआ है। उच्च न्यायालय में उनके सम्मान में फुल कोर्ट एड्रेस आयोजित किया गया। उच्च न्यायालय की न्यायाधीश न्यायमूर्ति सबीना, न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान, न्यायमूर्ति सुरेश्वर ठाकुर, न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर, न्यायमूर्ति अनूप चितकारा और न्यायमूर्ति सत्येन वैद्य इस अवसर पर उपस्थित थे। न्यायमूर्ति ज्योत्सना रिवाल दुआ ने वर्चुअल माध्यम से फुल कोर्ट रेफरेंस में भाग लिया। रजिस्ट्रार जनरल वीरेन्द्र सिंह ने कार्यवाही का संचालन किया।
इस अवसर पर न्यायमूर्ति रवि मलिमठ ने कहा कि उन्होंने पूरा प्रयास किया वादियों को उचित और त्वरित न्याय मिले। एक न्यायाधीश के लिए केवल न्याय की गुणवत्ता और गति सर्वोपरि होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि न्यायिक या प्रशासनिक स्तर पर जो भी निर्णय लिए जाते हैं वे निष्पक्ष, न्यायसंगत और उचित होने चाहिए। उन्होंने कहा कि इस न्यायालय में 105 दिनों के दौरान उनकी पीठ ने 1511 मामलों का निपटारा किया। बार के सदस्यों की सहायता के लिए कार्यालय से संबंधित आपत्तियों को दूर करने की समयावधि को 20 दिनों से बढ़ाकर 6 सप्ताह कर दिया गया है।
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय को जिला न्यायपालिका में सभी वर्गोें के न्यायधीशों की भर्ती करने की शक्ति प्रदान करने के लिए हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा नियम 2004 में संशोधन किया गया है। प्रत्येक जिले के लिए प्रशासनिक न्यायाधीशों के अलावा प्रत्येक जिले के लिए गार्डियन न्यायाधीशों की नई अवधारणा को तैयार किया गया है। न्यायमूर्ति रवि मलीमठ ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में सात जनवरी 2021 को शपथ ली थी। वह 25 फरवरी 2021 को हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किए गए। एक जुलाई 2021 को उन्होंने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का पदभार संभाला। फुल कोर्ट रेफरेंस के बाद न्यायमूर्ति रवि मलिमठ को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।