{"_id":"666459e742bc3637e30cbd7c","slug":"a-12th-class-student-died-after-drowning-in-rissa-khad-of-sarkaghat-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi: सरकाघाट की रिस्सा खड्ड में डूबने से 12वीं कक्षा के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: सरकाघाट की रिस्सा खड्ड में डूबने से 12वीं कक्षा के छात्र की मौत
Sat, 08 Jun 2024 06:48 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 08 Jun 2024 06:48 PM IST
सार
प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट की रिस्सा खड्ड में डूबने से 12वीं में पढ़ने वाले एक छात्र की मौत हो गई है।
विज्ञापन
डूबने से मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट की रिस्सा खड्ड में डूबने से 12वीं में पढ़ने वाले एक छात्र की मौत हो गई है। शनिवार को क्रिकेट खेलते समय गेंद खड्ड में जा गिरी, जिसे निकालने के लिए साहिल (16) पुत्र कमलेश कुमार खड्ड में कूद गया और डूब गया। साहिल परिवार का इकलौता बेटा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और हादसे की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक उपमंडल सरकाघाट की चौक ब्राड़ता पंचायत के जरल गांव का साहिल रिस्सा खड्ड के किनारे दो अन्य बच्चों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। खेलते-खेलते गेंद खड्ड में जा गिरी। गेंद निकालने के लिए साहिल खड्ड में कूद गया। जब वह डूबने लगा तो बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने साहिल को खड्ड से निकाला, लेकिन तब तक साहिल दम तोड़ चुका था। इस घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर सरकाघाट अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। साहिल के पिता कमलेश कुमार चालक हैं। जब यह घटना हुई उस समय वह सैंज में थे। वहीं, साहिल की माता महिला मंडल की महिलाओं के साथ किसी टूअर पर गई हुई थीं। घटना का पता चलते ही माता-पिता सदमे में हैं। उधर, सरकाघाट के डीएसपी संजीव गौतम ने बताया कि धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन