फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   9Years old girl fall into gorge at dadahu, sirmaur.

सड़क किनारे लगे पैरापिट समेत खाई में गिरी बच्ची, मौत

Sat, 11 Jun 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ददाहू(सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, ददाहू(सिरमौर) Updated Sat, 11 Jun 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
9Years old girl fall into gorge at dadahu, sirmaur.
थकान मिटाने के लिए सड़क किनारे लगाए गए ड्रम पर बैठ गई कि अचानक बच्ची इस ड्रम के साथ गहरी खाई में गिर गई। - फोटो : Demo pic

लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क के किनारे सुरक्षा के लिए लगाया गया ड्रम एक बच्ची की मौत की वजह बन गया। वीरवार देर शाम एक लड़की अपनी थकान मिटाने के लिए सड़क किनारे लगाए गए ड्रम पर बैठ गई कि अचानक बच्ची इस ड्रम के साथ गहरी खाई में गिर गई।

विज्ञापन


इससे उसकी मौत हो गई। अब सवाल यह है कि ड्रम लगाने में किसने लापरवाही बरती थी। घटना वीरवार देर शाम हिमाचल के सिरमौर स्थित बडग़-रजाना सड़क मार्ग पर हुई। कांड़ो निवासी नौ वर्षीय दीक्षा पानी भरकर घर ले जा रही थी।
विज्ञापन


सड़क के किनारे पैरापिट के रूप में लगाए गए ड्रम पर वह थकान मिटाने के लिए बैठ गई। अचानक ड्रम सड़क से उखड़ गया और बच्ची समेत गहरी खाई में जा गिरा। समीप ही खतों में मक्की की बिजाई कर रहे एक किसान ने उसे गिरते हुए देख लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल लाते वक्त बच्ची ने रास्ते में तोड़ा दम

9Years old girl fall into gorge at dadahu, sirmaur.
ददाहू अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अनुराग ने बताया कि बच्ची ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। - फोटो : Demo pic

उसने बच्ची को गहरी खाई से बाहर निकाल कर उसके परिजनों को सूचित किया। परिजनों की सहायता से बच्ची को ददाहू अस्पताल लाया जा रहा था लेकिन बच्ची ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 9 साल की मासूम दीक्षा की अचानक दर्दनाक मौत के चलते पूरा परिवार सदमे में है।

ददाहू अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अनुराग ने बताया कि बच्ची ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। जब वह अस्पताल में पहुंची तो उसकी जान जा चुकी थी। बच्ची के सिर में गहरी चोट थी जो उसकी मौत का कारण बनी है।

उधर, लोनिवि के सहायक अभियंता हरिचंद ने बताया कि उन्हें हादसे की कोई जानकारी नहीं है लेकिन उस मार्ग पर लगाए गए सभी ड्रमों की जांच करवा कर उन्हें सड़क किनारे पक्का किया जाएगा जिससे की पुन: इस तरह की घटना न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed