परिजनों ने सिगरेट पीते देखा तो 9वीं के छात्र ने उठा लिया खौफनाक कदम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल में 9वीं कक्षा के छात्र ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि फंदा लगाने के सही कारणों का तो खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन, बताया जा रहा है कि नाबालिग छात्र घर के एक कोने में सिगरेट पी रहा था। छात्र को घर के सदस्यों ने सिगरेट पीते देख लिया। छात्र इस बात से घबरा गया।
जब घर के सदस्य खेतों में काम करने के लिए गए हुए थे तो उसने मौका पाकर दुपट्टे का फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। खेतों में काम करके लौटी मां ने जब अपने लाल को फंदे से लटका देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। अभी उसकी सांसें चल रही थी और वह तड़प रहा था। गांव वालों की मदद से छात्र को सरकाघाट अस्पताल पहुंचाया गया।
यहां से उसे मंडी के लिए रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। एसपी मंडी गुरदेव चंद शर्मा ने बताया कि सरकाघाट थाना के पाटी गांव में 9वीं कक्षा के छात्र द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार जब घर पर कोई नहीं था तो उस वक्त बालक ने फंदा लगाया। हालांकि, अभी मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है और छानबीन की जा रही है।