फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   99 percent less rainfall has been recorded in January than normal

हिमाचल में 11 साल बाद जनवरी में सूखे जैसे हालात, इतने फीसदी कम बरसे मेघा

Sun, 21 Jan 2018 12:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sun, 21 Jan 2018 12:41 PM IST
विज्ञापन
99 percent less rainfall has been recorded in January than normal

हिमाचल में 11 साल बाद जनवरी महीने में सूखे जैसे हालात हो गए हैं। साल 2007 के बाद अब 2018 में जनवरी महीने के दौरान बादल नाममात्र के लिए बरसे हैं। 20 जनवरी तक प्रदेश में सामान्य से 99 फीसदी कम बारिश रिकार्ड हुई है। 

विज्ञापन


साल 2017 में प्रदेश भर में जमकर बारिश-बर्फबारी हुई थी। इस दौरान सामान्य से 62 फीसदी ज्यादा बारिश हुई थी। अच्छी बारिश-बर्फबारी होने के चलते बीते साल प्रदेश में पानी की कमी नहीं हुई थी लेकिन इस साल हालात खराब होते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने जनवरी माह के आने वाले दिनों में भी बारिश-बर्फबारी नहीं होने का पूर्वानुमान जताया है। साल 2007 के जनवरी महीने के दौरान में प्रदेश में सिर्फ 0.1 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह साल 2018 में पहली जनवरी से लेकर 20 जनवरी तक प्रदेश में 0.2 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड हुई है। प्रदेश के छह जिलों बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, लाहौल स्पीति, सिरमौर और ऊना में जनवरी माह के दौरान बारिश की एक बूंद भी नहीं बरसी है। 

किन्नौर, कुल्लू, मंडी, शिमला और सोलन में 99 फीसदी कम बारिश रिकार्ड हुई और चंबा में 98 फीसदी कम बादल बरसे हैं। जनवरी महीने के दौरान मौसम में आए इस बदलाव ने प्रदेश वासियों के साथ-साथ सरकार की चिंता भी बढ़ा दी है। मौसम के यही हाल रहे तो इस साल सूखे से जूझना पड़ सकता है।

जनवरी महीने में किस साल में कितनी हुई बारिश

99 percent less rainfall has been recorded in January than normal

जनवरी महीने में किस साल में कितनी हुई बारिश...
साल            वास्तविक                सामान्य                अंतर
2007            0.1                    93.8                - 99
2008            107.3                99.9                    7
2009            48.1                    99.9                - 52
2010            17.3                    99.9                - 83
2011            35.1                    97.9                - 64
2012            121.9                92.5                    32
2013            75.6                    92.5                - 18
2014            66.3                    92.5                - 28
2015            67.2                    92.5                - 27
2016            18.4                    92.5                - 80
2017            157.6                    97.5                62
2018          0.2                 53.3            - 99

इस बार पश्चिमी विक्षोभ रहा कमजोर 

99 percent less rainfall has been recorded in January than normal

हिमाचल सहित पूरे उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर ही बारिश होती है। इस बार पश्चिमी विक्षोभ बहुत कमजोर रहा है। इस कारण अभी तक प्रदेश में बारिश-बर्फबारी नहीं हो रही है। आने वाले दिनों में भी प्रदेश में बारिश होने की संभावना कम है। 23 जनवरी को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी होने के आसार है।- डॉ. मनमोहन सिंह, निदेशक मौसम विज्ञान केंद्र शिमला

जनवरी में बारिश न होने से उपजे हालात की ग्राउंड रिपोर्ट मांगी गई है। जिला उपायुक्तों से कहा गया है कि वह नुकसान, बुआई क्षेत्र, ग्राउंड वाटर लेवल जैसे बिंदुओं पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करें। इसके बाद किसानों-बागवानों के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।-ओंकार शर्मा, प्रधान सचिव राजस्व

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed