फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   अमर उजाला असर

शहर के बच्चों को वापस मिल गया उनका प्यारा मिकी माउस बाउंसी

Tue, 30 Apr 2019 10:39 AM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Tue, 30 Apr 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला असर
रानी झांसी पार्क से गायब हुआ बच्चों का प्यारा मिकी माउस बाउंसी लौट आया है। सोमवार को ‘अमर उजाला’ में ‘नगर निगम का मिकी माउस बाउंसी गायब, बच्चे मायूस’ शीर्षक से खबर छपने के बाद लापरवाही की नींद सोया नगर निगम एकाएक हरकत में आया। आनन फानन में स्टोर में रखे गए बाउंसी को बाहर निकाल कर मरम्मत करवाई गई और इसे दोबारा रानी झांसी पार्क में स्थापित कर दिया गया। बाउंसी के वापस आने से बच्चों के चहरों पर रौनक लौट आई है। बीते करीब एक महीने से बाउंसी नगर निगम के स्टोर में पड़ा था।
विज्ञापन

नगर निगम की मेयर, डिप्टी मेयर, कमिश्नर और पार्षदों ने चार महीने पहले रानी झांसी पार्क में लगाए गए बाउंसी का उद्घाटन किया था। पिछले महीने यह बाउंसी फट गया और इसे पार्क से हटा कर नगर निगम ने स्टोर में डाल दिया। शहर के बच्चे अपने पसंदीदा बाउंसी को पार्क में न पा कर निराश हो रहे थे।
विज्ञापन


एक से दो बजे लंच टाइम में बाउंसी की भी ब्रेक
बाउंसी में 10 मिनट खेलने के लिए नगर निगम बच्चों से 10 रुपये शुल्क वसूलता है। पर्ची काटने के लिए यहां एक कर्मी तैनात किया गया है। नगर निगम को बाउंसी से अच्छी खासी कमाई हो रही है बावजूद इसके दोपहर एक से दो बजे तक बाउंसी को बंद कर इसकी हवा निकाल दी जाती है। इस दौरान बच्चों को बाउंसी में खेलने के लिए एक घंटा इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरम्मत कर लगा दिया बाउंसी : डिप्टी मेयर
नगर निगम के डिप्टी मेयर राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि रानी झांसी पार्क में लगाए गए मिकी माउस बाउंसी की मरम्मत कर इसे वापस लगा दिया है। लंच टाइम में भी बच्चों को बाउंसी की सुविधा मिले इसके लिए यहां एक और कर्मचारी तैनात करने का प्रयास किया जाएगा।


5 घंटे में कमाए 1330 रुपये
रानी झांसी पार्क में सोमवार सुबह करीब ग्यारह बजे मिकी माउस बाउंसी लगा दिया गया। ग्यारह से एक बजे और लंच ब्रेक के बाद दो से पांच बजे तक पांच घंटे में 133 बच्चों ने बाउंसी में खेलने का लुत्फ उठाया। महज पांच घंटे में निगम को 1330 रुपये कमाई हुई। बाउंसी से महीने में नगर निगम को औसतन 45 से 50 हजार रुपये कमाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed