फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   पानी कनेक्शन की शर्त खत्म, अब सभी को सीवरेज कनेक्शन

पेयजल की शर्त खत्म, अब सभी को मिलेंगे सीवरेज कनेक्शन

Sun, 21 Apr 2019 11:20 AM IST
शिमला ब्यूरो अशोक चौहान, अमर उजाला, शिमला
अशोक चौहान, अमर उजाला, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sun, 21 Apr 2019 11:20 AM IST
विज्ञापन
पानी कनेक्शन की शर्त खत्म, अब सभी को सीवरेज कनेक्शन
सांकेतिक तस्वीर

शहर के मर्ज एरिया और साथ लगती पंचायतों के हजारों लोगों को पेयजल कंपनी ने बड़ी राहत दी है। सीवरेज कनेक्शन लेने के लिए अब लोगों के पास पानी का कनेक्शन होना जरूरी नहीं।

विज्ञापन


शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड कंपनी ने पेयजल कनेक्शन होने की अनिवार्य शर्त हटा दी है। इस शर्त के हटने से हजारों लोगों को फायदा होगा। अब तक नगर निगम सिर्फ उन लोगों को सीवरेज के कनेक्शन देता था जिनके पास एमसी या आईपीएच से पेयजल कनेक्शन थे। इसके अलावा बाकी लोगों को सीवरेज कनेक्शन नहीं दिए जाते थे।
विज्ञापन


शहर के मर्ज एरिया और साथ लगती पंचायतों में सैकड़ों भवन ऐसे हैं जिनके पास एमसी या आईपीएच दोनों के पेयजल कनेक्शन नहीं हैं। इनमें से कुछ लोगों के पास प्राकृतिक झरनों, बावड़ियों या अन्य स्त्रोतों से पानी उपलब्ध हैं। कई ऐसे हैं जिन्होंने साथ लगते नालों से अपने लिए खुद पानी की लाइनें बिछा रखी हैं। यह लोग अब पेयजल कंपनी में सीवरेज कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस शर्त को खत्म करने को लेकर पिछले साल स्पेशल हाउस में मंजूरी ली गई थी जिसे अब लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग से जारी होंगे सीवरेज बिल
अब तक पेयजल कनेक्शन की शर्त इसीलिए भी लगाई गई थी ताकि पानी के बिलों में ही सीवरेज सैस वसूला जा सके। लेकिन अब पेयजल कंपनी उन उपभोक्ताओं को अलग से सीवरेज बिल जारी करेगी जिनके पास सिर्फ सीवरेज कनेक्शन होंगे। यह शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया है। पानी की तरह इस शुल्क में भी हर साल दस फीसदी की बढ़ोतरी होती जाएगी। शहर में अभी करीब चार सौ से अधिक उपभोक्ता ऐसे हैं जिनके पास एमसी से पानी के कनेक्शन नहीं हैं। इनके पास आईपीएच के कनेक्शन हैं। पेयजल कंपनी इन्हें अब सीवरेज बिल जारी करने जा रही है।

इन इलाकों के लोग कर सकेंगे आवेदन
पेयजल कंपनी के अनुसार शहर के सभी वार्डों के लोग सीवरेज कनेक्शन ले सकते हैं। इसके अलावा सीवरेज लाइनों से सटे पंचायतों के लोगों को भी कंपनी ने पहले ही कनेक्शन की सुविधा दे दी है। शहर से निकलने वाला सीवेज पाइपलाइनों के जरिये बाहरी इलाकों में बनाए छह ट्रीटमेंट प्लांटों में जाता है। यह लाइनें कई गांवों से होकर गुजरती हैं। इन गांवों के लोग इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।


सभी को मिलेंगे कनेक्शन
पेयजल कनेक्शन होने की अनिवार्यता खत्म कर दी है ताकि सभी लोग सीवरेज लाइन से सुविधा लें। इससे लोगों को फायदा होगा और पेयजल स्त्रोत भी दूषित होने से बच जाएंगे। - धर्मेंद्र गिल, प्रबंध निदेशक पेयजल कंपनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed