{"_id":"5cb758f4bdec2213e92932f7","slug":"91555519732-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल डिफेंस वालंटियरों को बताए आग के बचाव के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल डिफेंस वालंटियरों को बताए आग के बचाव के गुर
Thu, 18 Apr 2019 11:46 AM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्निशमन विभाग की ओर से मनाए जा रहे फायर सेफ्टी वीक के तहत बुधवार को विक्ट्री टनल के पास कैथू में शिमला सिविल डिफेंस वालंटियरों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अग्निशमन विभाग के फायर आफिसर बालकृष्ण ने बताया कि इस बार फायर सेफ्टी वीक की थीम ‘आग बुझाने से पहले आग की रोकथाम’ है।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान वालंटियरों को आग लगने की स्थिति में फायरब्रिगेड के पहुंचने से पहले आग को फैलने से कैसे रोका जाए इसकी जानकारी दी गई। इसके अलावा एलपीजी गैस सिलिंडर के प्रयोग में क्या सावधानी बरतें इसे लेकर भी जागरूक किया गया। बालकृष्ण ने बताया कि गैस सिलिंडर की डिलीवरी लेते वक्त सिलिंडर की मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट को अनिवार्य रूप से जांचना चाहिए।
विज्ञापन
सिलिंडर के लीक होने की स्थिति में क्या करें, सिलिंडर में आग लग जाए तो चादर को पानी में भिगोकर आग बुझाने की जानकारी दें। इसके अलावा घरों, दफ्तरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर कौन सा फायर इस्टिंगविशर इस्तेमाल करें इसकी भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सिविल डिफेंस शिमला के चीफ वार्डन महेंद्र सेठ, द्विज सूद और टूरिस्ट गाइडों ने भाग लिया।
विज्ञापन