{"_id":"5c9bb7f5bdec2214046efca4","slug":"91553709045-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी ने किया चीफ वार्डन का घेराव, बाहरी तत्वों को बाहर किए जाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी ने किया चीफ वार्डन का घेराव, बाहरी तत्वों को बाहर किए जाने की मांग
Thu, 28 Mar 2019 10:24 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 28 Mar 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की विवि इकाई ने ताजा घटनाक्रमों के लिए छात्रावासों में अनाधिकृत रूप से रहने वाले बाहरी तत्वों को जिम्मेदार ठहराते हुए इन्हें बाहर किए जाने की मांग को लेकर बुधवार को चीफ वार्डन का घेराव किया। पुस्तकालय के बाहर किए इस घेराव के दौरान इकाई सचिव अंकित चंदेल ने चीफ वार्डन से कहा कि बीते रोेज प्रशासन के साथ हुई बैठक में इस मामले को एबीवीपी ने प्रमुखता से उठाया था और बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई थी। बावजूद इसके मंगलवार रात को बाहरी लोग छात्रावास में पाए गए।
विज्ञापन
इसका एबीवीपी लगातार विरोध करती रही है और यही लड़ाई-झगड़े की वजह बनती है। यही लोग विवि का माहौल खराब करते हैं, इसलिए उन्होंने बाहरी लोगों को प्रवेश न देने और ऐसे अवैध रूप से छात्रावासों में रहने वालों को बाहर खदेड़ने की मांग को चीफ वार्डन के समक्ष उठाया। अंकित ने चेताया कि यदि इस पर कार्रवाई नहीं होती और ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो एबीवीपी आंदोलन पर उतरेगी, जिसके लिए विवि प्रशासन जिम्मेदार होगा। वहीं, छात्रावासों में यदि कोई हिंसा होती है, तो इसकी जिम्मेदारी भी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन