{"_id":"5c363117bdec2256b262f36f","slug":"91547055383-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांगटी उपचुनाव में तीन विधायकों की साख लगी दांव पर, प्रतिष्ठा की जंग में उतरे नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांगटी उपचुनाव में तीन विधायकों की साख लगी दांव पर, प्रतिष्ठा की जंग में उतरे नेता
Thu, 10 Jan 2019 11:07 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 10 Jan 2019 11:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा के बाद राजधानी में होने जा रहे पहले उपचुनाव में तीनों ही पार्टियों के विधायकों की साख भी दांव पर लगी है। सांगटी की सीट किसकी झोली में जाती है, इसका चुनावी नतीजा कई मायनों में अहम रहेगा।
विज्ञापन
प्रदेश और नगर निगम में सरकार होने के बाद भाजपा हर हाल में इस सीट पर कब्जा करना चाहती है। यहां पार्टी नेता एवं विधायक बलवीर वर्मा की भी परीक्षा होगी जिन्होंने मीरा को भाजपा में शामिल करवाया और चुनाव मैदान में उतारने का समर्थन किया। जीत से नगर निगम की सरकार पर तो कोई असर नहीं पड़ेगा लेकिन भाजपा में बलवीर वर्मा का कद जरूर बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
उधर, कांग्रेस की ओर से विधायक अनिरुद्ध सिंह प्रचार मैदान में है। यदि कांग्रेस यह सीट जीतती है तो इससे अनिरुद्ध का कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में दबदबा और बढ़ जाएगा। अभी तक इस सीट पर कांग्रेस का ही दबदबा रहा है। हार की स्थिति कांग्रेस की ढीली होती पकड़ बता सकती है। माकपा के राकेश सिंघा की भी यह अग्निपरीक्षा रहेगी। सिंघा कई दिन से यहां रैलियां और सभाएं कर रहे हैं। यहां माकपा का भी काफी वोट बैंक है। जीत की स्थिति में सदन में पार्टी दो पार्षदों के साथ और मजबूत हो जाएगी।
विज्ञापन
आज थम जाएगा चुनाव प्रचार
सांगटी में 12 जनवरी को मतदान होगा। यहां वीरवार शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा। बुधवार को तीनों ही दलों ने सांगटी में प्रचार किया। भाजपा की मीरा शर्मा ने मेयर-डिप्टी मेयर और पार्षदों के साथ प्रचार किया तो माकपा प्रत्याशी रंजना वर्मा ने विधायक राकेश सिंघा और पूर्व मेयर संजय चौहान के साथ रैलियां-सभाएं कर वोट मांगें। कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पा चौहान ने भी डोर टू डोर प्रचार किया। इनके साथ विधायक अनिरुद्ध सिंह और कांग्रेस पार्षदों ने भी वोट की अपील की।
मतदान से पहले सांगटी में छिड़ा पोस्टर वार
मतदान से पहले सांगटी में पोस्टर वार भी छिड़ गया। माकपा प्रत्याशी रंजना वर्मा के पोस्टरों पर भाजपा की मीरा शर्मा के पोस्टर चिपका दिए गए हैं। इस पर माकपा नेता भड़क गए। जिला सचिव संजय चौहान ने कहा कि यह भाजपा का बौखलाहट में उठाया गया कदम है। संजय चौहान ने कहा कि हर प्रत्याशी को अपने प्रचार का अधिकार है लेकिन भाजपा भद्दे प्रचार पर उतर आई है। कहा कि निगम में भाजपा हर मुद्दे पर फेल हो चुकी है। हर काम ठेके पर दिया जा रहा है जिससे जनता पर बोझ डाला जा रहा है।
निर्वाचन आयोग ने पूरी की तैयारी
निर्वाचन आयोग की ओर से बुधवार को ईवीएम मशीनों को लेकर तैयारियां पूरी की गई। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम ग्रामीण नीरज गुप्ता ने बताया कि मशीनें तैयार कर ली हैं। वीरवार को पोलिंग पार्टियां अपने पोलिंग बूथ पर पहुंच जाएंगी। शाम पांच बजे प्रचार भी थम जाएगा। मतदाता शनिवार सुबह आठ से शाम चार बजे तक अपने वोट का इस्तेमाल कर सकते हैं।