फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   डिफाल्टरों पर मेहरबानी जारी, बिजली कटा न पानी

डिफाल्टरों पर मेहरबानी, 60 को नोटिस, कटा सिर्फ एक कनेक्शन

Wed, 10 Oct 2018 11:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 10 Oct 2018 11:27 AM IST
विज्ञापन
डिफाल्टरों पर मेहरबानी जारी, बिजली कटा न पानी

शहर में नगर निगम की संपत्तियों का किराया न चुकाने वाले डिफाल्टरों पर मेहरबानी जारी है। बिजली और पानी काटने के आदेश जारी होने के बावजूद इन पर कार्रवाई नहीं हो रही। कार्रवाई के नाम पर सिर्फ एक दुकान का कनेक्शन कटा है। कोर्ट के सख्त आदेशों के बावजूद हालत यह है कि 60 डिफाल्टरों के खिलाफ कार्रवाई के आर्डर होने के हफ्ते बाद भी मंगलवार को बिजली का पहला कनेक्शन तब कटा जब निगम के चार इंस्पेक्टर मौके पर मौजूद रहे।

विज्ञापन


यह कनेक्शन ओल्ड बसस्टैंड स्थित एक दुकान का कटा है जिससे निगम को करीब नौ लाख रुपये किराया वसूलना है। निगम ने बिजली विभाग की टीम के साथ मंगलवार को ऑकलैंड कांपलेक्स का संयुक्त निरीक्षण भी किया। विभाग से जेई की अगुवाई में मौके पर पहुंची टीम ने सिर्फ मीटर नंबर चेक किए और चलते बने।
विज्ञापन


निगम कर्मचारी हैरान थे। पूछा कि मीटर कब कटेंगे तो जवाब मिला कि हमारे पास इसके ऑर्डर नहीं है। निगम ने कहा कि कई दिन पहले ही तो डिफॉल्टरों की सूची नोटिस सहित भेजी जा चुकी है। तो जवाब मिला कि उसकी कॉपी अभी हमारे पास नहीं। इसके अलावा कनेक्शन काटने के विभाग से ऑर्डर निकलेंगे। औपचारिकताओं में समय लगेगा और आज कनेक्शन नहीं कटेंगे। विभाग की लेटलतीफी से निगम के अफसर भी परेशान हैं। हालांकि, बिजली विभाग बुधवार को कनेक्शन काटने के दावे कर रहा है, लेकिन कार्रवाई में हो रही देरी पर सवाल भी उठने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद निगम भी लापरवाह
ऑकलैंड टनल के भीतर कुल 20 में से 19 दुकानों पर कार्रवाई होनी है। शहर में 60 डिफाल्टरों के बिजली और पानी काटने के ऑर्डर जारी हुए हैं। लेकिन खुद निगम ने भी पानी के कनेक्शन काटना शुरू नहीं किया है। 60 बड़े डिफाल्टरों में से सिर्फ दो ने ही अभी पैसा जमा करवाया है। टैक्स सचिव सुरेश शर्मा ने कहा कि एक बिजली का कनेक्शन कटा है। बुधवार को कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed