फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   कई इलाकों में पेयजल संकट, मेयर ने बुलाई बैठक

कई इलाकों में पेयजल संकट, मेयर ने बुलाई बैठक

Mon, 27 Aug 2018 11:17 PM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
कई इलाकों में पेयजल संकट, मेयर ने बुलाई बैठक
कई इलाकों में पेयजल संकट, मेयर ने बुलाई बैठक
विज्ञापन

शिमला। शहर के कई इलाकों में चौथे और पांचवें दिन भी पानी की सप्लाई न मिलने पर मेयर कुसुम सदरेट ने सोमवार को जल शाखा के अधिकारियों की बैठक बुलाई। मेयर ने अधिकारियों से पूछा कि शहर को पर्याप्त सप्लाई मिलने के बावजूद कई इलाकों से पेयजल किल्लत की शिकायतें क्यों आ रही हैं? गाहन और भट्ठाकुफर इलाके में पांच दिन से पानी क्यों नहीं दिया जा रहा? मेयर ने निर्देश दिए कि सभी इलाकों में नियमित सप्लाई सुनिश्चित की जाए। जल शाखा के अधिकारियों ने बताया कि सेंट्रल जोन, संजौली, जाखू आदि इलाकों में रोज पानी देने के प्रयास चल रहे हैं। धीरे-धीरे बाकी इलाकों में भी पानी की रोज सप्लाई देने का शेड्यूल लागू किया जाएगा। मेयर ने बरसात में शहरवासियों को उबालकर पानी पीने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed