फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ईद

ईद

Wed, 22 Aug 2018 10:56 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
ईद
जज्बा-ए-कुर्बानी के साथ सजदे में झुके हजारों सिर
विज्ञापन

ईद पर लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर दिया भाईचारे का संदेश, कुतुब मस्जिद में अदा की ईद की नमाज
लोगों ने नमाज अदा कर मांगी-अमन चैन की दुआ
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। अल्लाह के हुक्म से हजरत इब्राहिम की ओर से पेश की अजीम कुर्बानी की याद में बुधवार को राजधानी में मुसलमानों ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज अदा की। शहरभर की मस्जिदों में कुर्बानी के जब्बे के साथ हजारों सिर सजदे में झुके। इस दौरान देश और प्रदेश की तरक्की खुशहाली तथा शांति के लिए खास तौर पर दुआ मांगी गई। हर तरफ अमन और भाईचारे का संदेश दिया गया। इस दौरान बच्चों ने भी एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाईयां दी।

शहर में सबसे बड़ी जमात कुतुब मस्जिद में जुटी। मिडल बाजार स्थित जामा मस्जिद, छोटा शिमला और संजौली में सुबह साढ़े नौ और दस बजे कश्मीरी मस्जिद में नमाज पढ़ी गई। लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी। नमाज के बाद अकीदत मंदों ने अल्लाह की राह में कुर्बानी देकर हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद को ताजा किया। लोगों ने एक-दूसरे के गले लगकर मुबारकबाद देकर सेविइयों का आनंद लिया। मौलाना मुमताज अहमद कासमी खतीब ईदगाह ने बताया कि कुतुब मस्जिद में सुबह साढ़े आठ बजे ईद की नमाज अदा की गई। ईदगाह लक्कड़ बाजार, बालूगंज मस्जिद और जतोग कैंट मस्जिद में सुबह नौ बजे ईद की नमाज पढ़ी। मदरसा इस्लाहुल फिक्र मस्जिद बालूगंज के कार्यालय प्रभारी मुबारक अली ने बताया कि यह दिन हजरत इब्राहिम और हजरत इस्माइल की रजा के लिए कुर्बानी को याद दिलाता है। इस दिन अहद करना चाहिए कि हम इंसानियत और आपसी भाईचारा और अल्लाह के रास्ते पर चलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed