फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   जंगली फल खाने से बिगड़ी तबीयत

जंगली फल खाने से छह स्कूली बच्चे गंभीर, आईजीएमसी में भर्ती

Sun, 27 May 2018 01:10 PM IST
Updated Sun, 27 May 2018 01:10 PM IST
विज्ञापन
जंगली फल खाने से बिगड़ी तबीयत
शिमला/कोटखाई। पांदली पंचायत में प्राथमिक स्कूल सेवग से घर लौटते समय छह स्कूली बच्चों की जंगली फल खाने से तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को पहले स्थानीय अस्पताल में उपचार दिया गया, जहां से उन्हें आईजीएमसी शिमला लाया गया। उल्टी-दस्त और बेहोशी से जूझ रहे बच्चों को आईसीयू में उपचार के बाद वार्ड में शिफ्ट किया गया है। हालांकि सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार को नेपाली मूल के छह बच्चे रोज की तरह स्कूल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने जंगली फल खा लिए। कुछ ही देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। बच्चाें के साथ अनहोनी की आशंका पर परिजन उन्हें फौरन अस्पताल ले गए। कोटखाई अस्पताल में तैनात डॉ. सुनीश ने बताया कि अस्पताल पहुंचाए गए बच्चों के हाथ पांव नीले पड़ गए थे। प्राथमिक उपचार के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन


ऐसे में सभी को आईजीएमसी रेफर कर दिया गया। इन बच्चों ने रास्ते में किसी जगली फल का सेवन किया था। उधर, आईजीएमसी में बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अश्वनी सूद ने बताया कि बच्चों को उल्टी-दस्त हो रहे थे। कुछ बच्चे तो बेहोश तक हो गए। गंभीर हालत में इन्हें आईसीयू में आब्जर्वेशन पर रखा गया। उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार होने पर वार्ड में शिफ्ट किया गया है। वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक आईजीएमसी डॉ. जनक राज ने कहा, बच्चों की हालत स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों की उम्र पांच से बारह साल के बीच
इन बच्चों की आयु पांच से बारह साल के बीच की है। खबर लिखे जाने तक एक बच्चा बेहोशी की हालत में था। वहीं, कुछ दिन पूर्व रोहड़ू से भी दो बच्चे इसी तरह की समस्या के बाद अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे थे।


धड़कन तेज, आंख-मुंह हो गए लाल
डॉक्टरों के मुताबिक बच्चों में इस तरह के फलों का सेवन करने के चलते दिल की धड़कन बढ़ जाने के अलावा आंख व मुंह भी लाल हो गया था। इसके अलावा कुछ बच्चों को दौरे भी पड़ गए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed