{"_id":"594576864f1c1b6d628b495d","slug":"91497724550-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सड़क हादसों में एक की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सड़क हादसों में एक की मौत, पांच घायल
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। ऊना थाना के तहत तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। महिला की पहचान दर्शना ठाकुर (49) पत्नी होशियार सिंह निवासी मलाहत के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार पहला सड़क हादसा रक्कड़ कॉलोनी में शनि देव मंदिर के पास हुआ। यहां स्कूटी सवार महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। दर्शना ठाकुर अपने किसी रिश्तेदार के साथ स्कूटी पर शनिदेव मंदिर में माथा टेकने आई थी। जब वह वापस आने लगी तो स्कूटी को पीछे से आ रही गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें दर्शना देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को ऊना अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, दूसरा सड़क हादसा धुसाड़ा के पास हुआ जहां दो कारों की टक्कर में तीन लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों की पहचान दिवाकर निवासी चंडीगढ़, रिशी निवासी सुजानपुर व विनोद निवासी तलवाड़ा के रूप में हुई है। इसके अलावा झलेड़ा में हुए हादसे में बामदेव निवासी जेजो गंभीर रूप से घायल हो गया है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले के संदर्भ में जंाच कर रही है।