फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   91 code of conduct complaints reached to EC in Himachal

हिमाचल में चुनाव आयोग के पास पहुंचीं 91 शिकायतें

Wed, 27 Mar 2019 05:11 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 27 Mar 2019 05:11 PM IST
विज्ञापन
91 code of conduct complaints reached to EC in Himachal
भारत निर्वाचन आयोग

आदर्श आचार संहिता उल्लंघन पर चुनाव आयोग के पास अब तक प्रदेश भर से 91 शिकायतें पहुंची हैं। ये शिकायतें राजनीतिक पार्टियों और लोगों ने की हैं। ज्यादातर शिकायतें शराब की तस्करी और होर्डिंग, वेबसाइटों पर पार्टियों का गुणगान आदि की हैं।

विज्ञापन


इनमें से 35 शिकायतों का निपटारा किया गया है जबकि शेष 56 लंबित शिकायतों को निपटाने के निर्देश दिए गए हैं। आयोग की मानें तो लोकसभा चुनाव के चलते शिमला और मंडी में अवैध शराब पकड़ी गई है।
विज्ञापन

 

30 बूथों का जिम्मा तीन टीमों पर

आयोग को शिकायतें मिलने के बाद तुरंत मौके पर कार्रवाई की गई है। चुनाव आयोग ने कार्रवाई करने के लिए उड़नदस्ते तैयार किए हैं। टीम में लोक निर्माण विभाग, पुलिस और जिला प्रशासन के कर्मचारियों को शामिल किया गया है।

आयोग की ओर से शिकायत की सूचना देने के लिए ऐप बनाई गई है। प्रतिदिन इस ऐप को चुनाव आयोग की ओर से अपडेट किया जा रहा है। इसमें शिकायत मिलने के तुरंत बाद टीम मौके पर जाकर कार्रवाई अमल में ला रही है। 30 बूथों में निगरानी रखने के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें दिन-रात गश्त कर संदिग्ध लोगों पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed