फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   9 Year girl child molested in IGMC Hospital Shimla

IGMC में नौ साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़, दादी ने दिखाई हिम्मत

Sat, 20 Jan 2018 11:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sat, 20 Jan 2018 11:41 AM IST
विज्ञापन
9 Year girl child molested in IGMC Hospital Shimla

हिमाचल के सबसे बड़े अस्पताल इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में दाखिल नौ साल की बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला वार्ड में हुई घटना सुबह साढ़े पांच बजे की है। एक अनजान शख्स वार्ड में घुस आया और बच्ची से छेड़छाड़ शुरू कर दी।

विज्ञापन


बेड पर लेटी बच्ची के चिल्लाने के बाद बेड के नीचे सो रही उसकी दादी ने हिम्मत दिखाते हुए उसे चप्पल मारकर वहां से भगा दिया। बच्ची की मां ने जब उस व्यक्ति से पूछताछ की तो वह गाली गलौज करते हुए वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन


परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और आईजीएमसी स्थित पुलिस गुमटी में लिखित शिकायत की है। वार्डों में मरीजों की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे सुरक्षा कर्मी घटना के दौरान गायब थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों की शिकायत पर कॉलेज प्राचार्य ने मौके पर पुलिस कर्मी भी भेजे। अस्पताल में मौजूद एक तीमारदार ने बताया कि उक्त व्यक्ति यहां कई दिनों से आ रहा है।

घटना के बाद अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज भी देखी गई। इसमें एक व्यक्ति हुड पहनकर वार्ड से भागते दिख रहा है। इधर, आईजीएमसी के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. साद रिजवी ने बताया कि शिकायत मिली है।

सीसीटीवी कैमरे पुराने, फुटेज साफ नहीं

9 Year girl child molested in IGMC Hospital Shimla

आईजीएमसी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अशोक शर्मा ने बताया कि वार्ड में छेड़खानी की घटना की शिकायत मरीज के परिजनों ने उन्हें दी है। प्रबंधन ने अपने स्तर पर इसकी शिकायत पुलिस में दे दी है। प्रबंधन अपने स्तर पर भी मामले की जांच करेगा कि मौके पर सुरक्षा कर्मी क्यों नहीं था। 

छेड़छाड़ के आरोपी का अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में चेहरा कैद हुआ है, लेकिन वह पहचान में नहीं आ रहा है। अस्पताल में पुराने कैमरे लगे हैं जिनमें दिन के समय में ही 10 फीट की दूरी से व्यक्ति का चेहरा पहचान में नहीं आता है।

घटना तड़के की है। प्रत्यक्षदर्शी सीसीटीवी से आरोपी का चेहरा पहचानने की कोशिश में लगे हैं। अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। अस्पताल की ओपीडी, वार्ड समेत पूरे परिसर में कुल 32 कैमरे लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed