{"_id":"630efd502e940b093d4ab3fc","slug":"845-tgts-became-lecturer-school-new-in-himachal-education-department-released-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"TGT Promoted: हिमाचल में 845 टीजीटी बने प्रवक्ता, उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने जारी की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
TGT Promoted: हिमाचल में 845 टीजीटी बने प्रवक्ता, उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने जारी की सूची
Wed, 31 Aug 2022 11:50 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:50 AM IST
सार
हिमाचल उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने विभागीय पदोन्नति कमेटी की सिफारिशों पर इन टीजीटी को प्रवक्ता(स्कूल न्यू) पदोन्नत किया है। इस संबंध में उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
हिमाचल उच्चतर शिक्षा निदेशालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार ने 845 टीजीटी को पदोन्नति का तोहफा दिया है। हिमाचल प्रदेश उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने विभागीय पदोन्नति कमेटी की सिफारिशों पर इन टीजीटी को प्रवक्ता(स्कूल न्यू) पदोन्नत किया है। इस संबंध में उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
वहीं, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने टीजीटी की पदोन्नति के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर और शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा का आभार व्यक्त किया है। महासंघ के अनुसार यह पहली बार हुआ है कि एक ही समय में 845 टीजीटी को पदोन्नति दी गई हो। महासंघ के प्रांत अध्यक्ष पवन कुमार, प्रांत महामंत्री डॉ. मामराज पुंडीर ,संगठन मंत्री विनोद सूद, सह संगठन मंत्री , भीष्म और प्रांत के सभी कार्यकारिणी के सदस्यों ने सरकार का आभार व्यक्त किया है। महामंत्री डॉ. मामराज पुंडीर ने कहा कि प्रदेश के शिक्षकों की समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ समय-समय पर सरकार से वार्तालाप करता रहा है।
विज्ञापन