फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   845 TGTs became lecturer school new in Himachal, Education Department released list

TGT Promoted: हिमाचल में 845 टीजीटी बने प्रवक्ता, उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने जारी की सूची

Wed, 31 Aug 2022 11:50 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 31 Aug 2022 11:50 AM IST
सार

हिमाचल उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने विभागीय पदोन्नति कमेटी की सिफारिशों पर इन टीजीटी को प्रवक्ता(स्कूल न्यू) पदोन्नत किया है। इस संबंध में उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।
 

विज्ञापन
845 TGTs became lecturer school new in Himachal, Education Department released list
हिमाचल उच्चतर शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 845 टीजीटी को पदोन्नति का तोहफा दिया है। हिमाचल प्रदेश उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने विभागीय पदोन्नति कमेटी की सिफारिशों पर इन टीजीटी को प्रवक्ता(स्कूल न्यू) पदोन्नत किया है। इस संबंध में उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


वहीं, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने  टीजीटी की पदोन्नति के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर और शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा का आभार व्यक्त किया है।  महासंघ के अनुसार यह पहली बार हुआ है कि एक ही समय में 845 टीजीटी को पदोन्नति दी गई हो। महासंघ के प्रांत अध्यक्ष पवन कुमार, प्रांत महामंत्री डॉ. मामराज पुंडीर ,संगठन मंत्री विनोद सूद, सह संगठन मंत्री , भीष्म और प्रांत के सभी कार्यकारिणी के सदस्यों ने सरकार का आभार व्यक्त किया है। महामंत्री डॉ. मामराज पुंडीर ने कहा कि प्रदेश के शिक्षकों की समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ समय-समय पर सरकार से वार्तालाप करता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed