{"_id":"69b8f69c568d89d7c706ef20","slug":"834-questions-received-for-the-next-phase-of-the-himachal-budget-session-2026-03-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"HP Budget Session: बजट सत्र के अगले चरण के लिए 834 प्रश्न आए, विशेषाधिकार मामलों में देरी पर मुख्य सचिव तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP Budget Session: बजट सत्र के अगले चरण के लिए 834 प्रश्न आए, विशेषाधिकार मामलों में देरी पर मुख्य सचिव तलब
Tue, 17 Mar 2026 12:07 PM IST
Ankesh Dogra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Ankesh Dogra
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:07 PM IST
सार
विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा चरण 18 मार्च से शुरू हो रहा है। जिसे लेकर मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने प्रेस वार्ता की। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि बजट सत्र की अब तक तीन बैठकें हो चुकी हैं। 13 और बैठकें प्रस्तावित हैं। कुल 16 बैठकें होंगी। सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी। 18 मार्च से बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू हो रहा है।
मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि 21 मार्च को बजट पेश किया जाएगा, जिस पर तीन दिन सामान्य चर्चा और आगे दो दिन कट मोशन पर चर्चा होगी। 30 मार्च को बजट पारित किया जाएगा, जबकि 31 मार्च को प्राइवेट मेंबर डे रहेगा। सदन के लिए अब तक 834 प्रश्न प्राप्त हुए हैं, जिनमें 665 तारांकित हैं। नियम 130 के तहत पांच विषय चर्चा के लिए आए हैं और स्थगित प्रश्नों के जवाब भी दिए जाएंगे। अन्य नियमों में भी कई विषय आये हैं।

स्पीकर ने कहा कि सभी सदस्य अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों के मुद्दों को उठा सकेंगे। अंतरराष्ट्रीय विषयों, जैसे ईरान-इजराइल से जुड़े मामलों पर भी चर्चा संभव है। उन्होंने सत्ता पक्ष और विपक्ष से सदन के सुचारू संचालन में सहयोग करने और सदस्यों से सार्थक चर्चा सुनिश्चित करने की अपील की। स्पीकर ने कहा कि विधानसभा की याचिका समिति ने जनहित से जुड़े कई मामलों का समाधान किया है। समिति के माध्यम से विभिन्न मुद्दे उठाए गए, जिन पर निर्णय भी लिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में अधिकारियों का पूरा सहयोग मिला है, जिससे मामलों के निपटारे में तेजी आई है।
विशेषाधिकार मामलों को लेकर पठानिया ने कहा कि लगभग सभी मामलों में जवाब प्राप्त हो चुके हैं और उनकी समीक्षा कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, देरी को गंभीरता से लेते हुए मुख्य सचिव को तलब किया गया है, ताकि कारण स्पष्ट किए जा सकें।
वहीं, राज्यसभा सदस्य हर्ष महाजन के लगाए आरोपों पर विशेषाधिकार शिकायत पर पठानिया ने कहा कि उन्होंने कहा कहा है कि उनके बारे में ऐसा कुछ नहीं कहा गया है। स्पीकर ने कहा कि हर्ष महाजन ने बताया कि यदि उनके द्वारा कुछ आपत्तिजनक कहा गया होगा तो उसके लिए खेद जताते हैं।