फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   820 meter long bridge will be built between Lambidhar and Dhali

Shimla News: लंबीधार और ढली के बीच 820 मीटर लंबा बनेगा पुल

Sun, 18 Aug 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
820 meter long bridge will be built between Lambidhar and Dhali
शिमला शहर का सबसे लंबा पुल जमीन से 50 मीटर होगा ऊपर, 45 करोड़ से होगा निर्माण
विज्ञापन

विकास की बात
हर्षित शर्मा
शिमला। ढली–कैथलीघाट फोरलेन पर ढली और लंबीधार के बीच 820 मीटर लंबा पुल बनेगा। यह शिमला शहर का सबसे लंबा पुल होगा। इससे शिमला और आसपास के इलाकों को जोड़ने में मदद मिलेगी। इसे जमीन से 50 मीटर की ऊंचाई पर बनाया जा रहा है। इस परियोजना पर लगभग 45 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। यह पुल शिमला के विकास में अहम योगदान देगा।

यह पुल 2700 मीटर लंबी लंबीधार सुरंग को ढली से जोड़ेगा। इससे शिमला में यात्रा करना आसान और तेजी से होगा। अभी पुल की नींव बनाने का काम चल रहा है। नींव पूरी होने के बाद ढली और लंबीधार के बीच 16 पिलर लगाए जाएंगे। इसके बाद पुल का ढांचा बनाया जाएगा। इस पुल से शिमला के लोगों और यहां आने वाले पर्यटकों को फायदा होगा। फोरलेन परियोजना के तहत 28.45 किलोमीटर लंबे ढली–कैथलीघाट फोरलेन सड़क पर 3,914.77 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

यह पुल शिमला में यात्रा के समय को कम करेगा और ट्रैफिक की भीड़ को भी कम करने में मदद करेगा। पुल से शिमला की भीड़भाड़ वाली सड़कों काे बेहतर विकल्प मिलेगा। इससे शहर में ट्रैफिक की समस्या भी कम होगी। इसके अलावा, यह पुल पर्यटकों के लिए भी एक आकर्षण का केंद्र बनेगा। यहां से घाटियों और पहाड़ों का नजारा बहुत सुंदर दिखाई देगा। हालांकि हिमालय के पहाड़ों में फोरलेन का निर्माण आसान नहीं है। यहां की भौगोलिक स्थिति और मौसम के कारण निर्माण कार्य में कई कठिनाइयां आती हैं। खासकर बारिश के मौसम में भूस्खलन की घटनाएं होती हैं। इससे काम के दौरान सुरक्षा का खास ध्यान रखना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनौतियों के बावजूद, काम तेजी से हो रहा है। इसे समय पर पूरा करने की योजना है। यह पुल शिमला और आसपास के क्षेत्रों के विकास में एक बड़ा योगदान देगा। यह न केवल यात्रा को आसान बनाएगा, बल्कि शिमला की सुंदरता का आनंद लेने का भी नया तरीका होगा।
अब्दुल बासित, क्षेत्रीय अधिकारी, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed