फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   आइजीएमसी जोड़

डेंगू का डंक : प्रशासन ने दिए जिले में फॉगिंग करने के निर्देश

Sat, 13 Oct 2018 10:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 13 Oct 2018 10:36 AM IST
विज्ञापन
आइजीएमसी जोड़
dengue

जिले में बढ़ते डेंगू और स्क्रब टायफस के मामलों से हड़कंप मचा हुआ है। हर रोज स्क्रब टायफस और डेंगू के मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। अकेले स्क्रब टायफस से आईजीएमसी में 16 मरीज दम तोड़ चुके हैं। वहीं डेंगू के 101 मामले अभी तक पॉजिटिव आ चुके हैं। जिले डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर प्रशासन भी सतर्क हो गया है।

विज्ञापन

प्रशासन ने सभी उपमंडल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने क्षेत्रों में फॉगिंग करना सुनिश्चित करें। वहीं लोगों का कहना है कि पहले हर गांव और शहर में बरसात का मौसम शुरू होते ही फॉगिंग की जाती थी। लेकिन अब कई सालों यह नहीं की जा रही है। इसके बाद से मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारियां भी बढ़ी हैं। शुक्रवार को उपायुक्त शिमला अमित कश्यप ने जिले के सभी एसडीएम को इस बाबत निर्देश जारी किए। बीते दिन भी तीन मामले शिमला, ठियोग और दाड़लाघाट से डेंगू के आईजीएमसी पहुंचे हैं।
विज्ञापन


फॉगिंग करने के दिए हैं निर्देश : डीसी
डीसी अमित कश्यप ने बताया कि जिले में ऐसी सभी जगह जहां से मामले सामने आ रहे हैं, वहां फॉगिंग की जाएगी। इसके अलावा जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी निर्देश दिए हैं कि वह डेंगू के बारे में आम जनता को जागरूक करें। इसके फैलने की वजह और बचाव के तरीके की एडवाइजरी जारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेंगू के यह होते हैं लक्षण
- अचानक तेज बुखार के साथ सिरदर्द होना
- मांसपेशी और जोड़ों में भयानक दर्द
- चक्कर आना, भूख न लगना, दस्त लगना
- प्लेटलेट्स का कम होना
- रक्त स्राव का होना
कैसे करें बचाव
-पानी के खुले कंटेनरों में दवाई का करें छिड़काव
-घरों के बाहर पानी इकट्ठा न होने दें दे
-शरीर को ढककर रखें
-मच्छरदानी का प्रयोग करें
- लक्षण दिखने पर डॉक्टर से अवश्य परामर्श लें

स्क्रब टायफस से 16 लोगों की जा चुकी है जान
आईजीएमसी में शुक्रवार को ओपीडी में बुखार और अन्य समस्याओं को लेकर इलाज करवाने पहुंचे मरीजों में से तीन के टेस्ट स्क्रब टायफस पॉजिटिव पाए गए हैं। तीनों ही मरीज जिला शिमला के रामपुर, कोटखाई और जुब्बल के रहने वाले हैं। इनमें से एक महिला और पुरुष की हालत गंभीर बनी हुई थी। इसे अस्पताल में दाखिल कर लिया है। अब तक अस्पताल में 381 केस स्क्रब पॉजिटिव और 16 मरीजों की मौत अस्पताल में इस बीमारी की चपेट में आने से हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed