फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   कोटखाई की खबर

कोटखाई के क्यारी में बादल फटने से लाखों का नुकसान

Thu, 27 Sep 2018 09:11 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 09:11 AM IST
विज्ञापन
कोटखाई की खबर

कोटखाई (रोहड़ू)। उपमंडल के क्यारी गांव में बादल फटने से लोगों को भारी नुकसान हुआ है। मंगलवार शाम हुई इस तबाही का बुधवार सुबह पौ फटने पर मंजर काफी भयानक नजर आया। गाड़ियां आधी कीचड़ में दबी हुई थीं तथा कई दुकानों में रखा सामान तबाह हो चुका था। हालांकि लोग ऊपर वाले का शुक्रिया भी अदा कर रहे थे कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। लेकिन अचानक आए इस सैलाब ने लोगों की मेहनत पलभर में तबाह कर दी। लोगों के मुताबिक उन्हें लाखों की क्षति हुई है।

विज्ञापन

हालांकि प्रशासन अभी नुकसान की आकलन रिपोर्ट तैयार कर रहा है, जिसके बाद ही नुकसान का असली आंकड़ा सामने आएगा। बुधवार को मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने भी विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ क्यारी गांव मेें जाकर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने इस अवसर पर प्रशासन को नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर प्रभावितों को हर संभव सहायता देने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब छह बजे क्यारी गांव के ऊपर जंगल में बादल फटा। इससे गांव के नाले में अचानक मलबे से भरा सैलाब आ गया। गड़गड़ाहट की तेज आवाज सुनकर लोग डर गए और घरों से बाहर निकल आए। पानी का बहाव इतना तेज था कि क्यारी बस स्टैंड पर खड़ी करीब 27 गाड़ियां देखते ही देखते मलबे में दब गईं। 10 दुकानों को भी क्षति पहुंची है। पानी का बहाव क्यारी के दूसरी तरफ गुम्मा की ओर मुड़ गया जिससे गुम्मा पावर हाउस में पानी भर गया है। मलबे को साफ करने के लिए बुधवार को क्यारी बस स्टैंड में जेसीबी मशीन लगाई गई। मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने क्यारी, ढकाल, धाली में हुए भारी नुकसान का बुधवार को जायजा लिया। उनके साथ एसडीएन ठियोग सहित लोनिवि, आईपीएच और विद्युत बोर्ड के उच्च अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


आकलन रिपोर्ट तैयार कर रहा प्रशासन
नायब तहसीलदार कोटखाई विपिन वर्मा ने बताया कि नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। क्यारी गांव के ऊपर बादल फटा है। हालांकि हादसे में जान का कोई नुकसान नहीं हुआ है। 27 गाड़ियां मलबेे में दबने से क्षतिग्रस्त हुई हैं। दस दुकानों को क्षति पहुंची है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed