{"_id":"5b2a89864f1c1b624d8b730c","slug":"81529514374-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला शिमला क्रिकेट टीम का चयन, सुमित वर्मा होंगे कप्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला शिमला क्रिकेट टीम का चयन, सुमित वर्मा होंगे कप्तान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर जिला स्तरीय क्रिकेट की ऊना, धर्मशाला, अमतर और संतोषगढ़ में आयोजित की जाने वाली एचपीसीए की अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिला की टीम का चयन कर लिया गया है। इसमें सुमित वर्मा कप्तान और निखिल गांगटा उप कप्तान होंगे।
विज्ञापन
आतिश भलैक विकेट कीपर होंगे। शिमला जिला क्रिकेट संघ की ओर से टीम चयन के लिए लालपानी क्रिकेट अकादमी में आयोजित किए गए ट्रायल में 16 सदस्यीय टीम चुनी गई।
विज्ञापन
चुने गए अन्य सदस्यों में अभिषेक बाली, मयंक डागर, नवीन कंवर, अभिषेक डढवाल, नीरज चौहान, शुभम ठाकुर, दिग्विजय रांगी, हेमंत ठाकुर, मुकुल नेगी, अभिमन्यु सिंघा और देवव्रत बिकटा को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा टीम में पुनीत कुमार, सधांशु मच्छान, कुशल पाल, अनूप ठाकुर, कर्ण कांत को स्टेंडबॉय में रखा गया है। जिला संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र शांडिल ने बताया कि अंतर जिला प्रतियोगिता के लिए 21 जून को टीम रवाना हो जाएगी।
22 जून को कांगड़ा के साथ टीम का पहला मुकाबला होगा। टीम के साथ लक्ष्मीकांत टीम मैनेजर के रूप में जाएंगे।